back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Raksha Bandhan 2025: इस बार रक्षाबंधन पर बनाएं बहन के साथ ट्रैवल प्लान, दें खास गिफ्ट

इस बार रक्षाबंधन पर अगर आप इस दिन को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने भाई या बहन के साथ इन पांच खूबसूरत जगह की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । रक्षाबंधन का पर्व सिर्फ धागा बांधने का त्यौहार नहीं बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और प्यार को करीब से महसूस करने का एक खास मौका होता है। तो फिर क्यों न इस बार राखी के पर्व को और भी यादगार और खास बनाया जाए? इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। इस बार अगर आप इस दिन को थोड़ा अलग और यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने भाई या बहन के साथ इन पांच खूबसूरत जगह की ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

इन जगहों पर ट्रिप का प्‍लान बनाकर भाई अपनी बहन को तोहफे में एक यादगार सफर दे सकते हैं। ऐसा तोहफा बहन जीवनभर याद रखेगी और भाई के साथ मजेदार वक्त बिता पाएगी, जिससे उनका रिश्ता भी मजबूत होगा और राखी का पर्व यादगार बन जाएगा। इस खबर में ऐसी पांच खूबसूरत जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां भाई अपनी बहन को ट्रिप पर ले जा सकते हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए यह जगहें बेस्ट हैं।

ऋषिकेश (Rishikesh)

उत्तराखंड का ऋषिकेश एक खूबसूरत और आध्यात्म के तौर पर एक खास जगह मे से एक है। यहा पर बेहतर एडवेंचर का मेल है। अगर बहन को नेचर और शांति पसंद है, तो ऋषिकेश बेस्ट रहेगा। यहां गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और रिवर राफ्टिंग से भरपूर रोमांच भी मिलेगा। राखी के बाद एक साथ ध्यान या योग सेशन में बैठना यादगार रहेगा। 

उदयपुर (Udaipur)

झीलों का शहर उदयपुर का नाम हर किसी ने सुना होगा, आप यहां पर एक खास जगहों का विजिट कर खूबसूरती बहन को प्रसन्न कर सकते है। यहां लेक पिछोला, सिटी पैलेस और लोकल फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। एक शाम बहन के साथ नाव की सैर परफेक्ट रक्षाबंधन गिफ्ट हो सकता है।

मसूरी (Mussoorie)

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी भी एक खास जगह है। आप यहां की सैर बजट में और दो दिन की ट्रिप में पूरी की जा सकती है। यहां के पहाड़, बादल, हल्की ठंडक बहन का दिल जीत लेगी। मसूरी में केम्पटी फॉल्स, मॉल रोड, केबल कार राइड, कंपनी बाग, बुद्धा टेंपल और दलाई हिल्स पर घूमने जा सकते हैं। 

जयपुर (Jaipur)

अगर आपकी बहन खरीदारी का शौर और घूमना ज्‍यादा पसंद है तो उन्हें राजस्‍थान के जपयुर शहर लेकर जा सकते हैं। यहां राजस्थानी कपड़े, ज्वेलरी और हाथ से बनी राखियां सब कुछ मिलेगा एक जगह। यहां कई ऐतिहासिक जगह, शाही महल और राजशाही ठाट-बाट देखने को मिलेगा। जयपुर में जयगढ़ का किला, आमेर फोर्ट और हाथी राइड का मजा ले सकते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵