नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दोस्ती का रिश्ता बहुत अनमोल और खास होता है, और ऐसा अक्सर होता है कि हम अपने मन की बात परिवार को नहीं बोल पाते लेकिन दोस्त से सब कह देते है क्योंकि, दोस्त ही होता है जो बिना बोले ही सब समझ जाते हैं। जिसे खास बनाने के लिए हर साल अगस्त का पहला रविवार होता है क्योंकि इस दिन फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जिंदगी में अगर सच्चे दोस्त हों तो हर लम्हा खास बन जाता है। अगर आप भी इस दिन को खास बनाने कोई प्लान कर रहे तो आज जाने इस आर्टिकल से इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करने टिप्स।
बता दे, दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो आपकी जिंदगी में रंग भरता है, मुश्किल समय में सहारा बनता है और आपको सही-गलत चीजों की समझ देता है। जिंदगी में अगर सच्चे दोस्त हों तो हर लम्हा खास बन जाता है ऐसे में दोस्ती के इस दिन को खास तरीके से सेलिब्रेट करें। ऐसी जगहों पर जाएं जो जिंदगीभर के लिए याद बन जाए।
नेचर ट्रेल को करें एंजॉय
अगर आपके दोस्त एडवेंचर के शौकीन हैं, तो किसी नजदीकी हिल स्टेशन पर या नेचर ट्रेल एक शानदार ऑप्शन हो सकता है जहां हरे-भरे जंगल, शांति, ठंडी हवा और बीच-बीच में ढेर सारी मस्ती, फ्रेंडशिप डे को यादगार बना देगा। इसके लिए आप मुंबई के पास संजय गांधी नेशनल पार्क, दिल्ली के पास असौला भट्टी ट्रेल या बेंगलुरु के पास रामनगर ट्रेक पर घूमने जा सकते है। इसके लिए शोर से दूर कोई बीच या लेक वाली लोकेशन चुनें जहां दोस्त के साथ बैठकर गेम्स खेलें, गाना गाएं या पुरानी यादें ताजा करें।
स्टार गेजिंग कभी नहीं भूल पाएंगे
अगर आप अपने फ्रेंड के साथ फुरसत के पल गुजारना चाहते हैं तो शहर की भीड़भाड़ से दूर, नाइट ड्राइव पर निकल जाएं, किसी ओपन फील्ड या हाइवे किनारे गाड़ी रोककर एक मैट पर लेट जाइए और तारों को निहारिए। जो सबसे ज्यादा सुकून देते हैं। अगर आपके पास समय और छुट्टी है तो दोस्त के साथ लद्दाख या स्पीति वैली निकल जाएं।
स्कूल या कॉलेज कैंपस घूमने निकलें
अगर आपके दोस्त एक ही स्कूल या कॉलेज से है तो, इस दिन वापस उसी जगह जाएं यह दिन बहुत इमोशनल और कभी ना भुलने वाला बन जाएग। दोस्त के साथ उसी क्लासरूम में विजिट करें, पुराना टीचर मिल जाए तो उनसे बात करें। स्कूल और कॉलेज के हर कोने को दोबारा दिल में जिंदा करें। लेकिन इस विजिट से पहले प्रिंसिपल की परमिशन जरूर लें ताकि कोई दिक्कत ना हो।
जो दोस्त को पसंद हो…
फ्रेंडशिप डे पर आप जैसा दोस्त को पसंद हो. आप उनके साथ पॉटरी क्लास अटेंड कर सकते हैं या किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं। जहां डांस क्लास हो, आप उनके साथ म्यूजियम घूम सकते हैं। अगर दोस्त को किताबें पढ़ने का शौक है तो आप किसी बुक कैफे में भी दिन बिता सकते है।




