back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सरफराज खान के भाई मुशीर रोड़ एक्सीडेंट में घायल, ईरानी कप में खेलना मुश्किल

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मुशीर खान अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ कानपुर से लखनऊ ईरानी कप में भाग लेने के लिय यात्रा कर रहे थे, लेकिन यात्रा के दौरान यह रोड़ एक्सीडेंट हो गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई के उभरते खिलाड़ी मुशीर खान का उत्तर प्रदेश में एक रोड़ एक्सीडेंट हो गया है। जानकारी के अनुसार उनको फ्रैक्चर हुआ है, अभी उनके रोड़ एक्सीडेंट और चोट को लेकर नए अपडेट आ रहै हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मुशीर खान अपने पिता और कोच नौशाद खान के साथ कानपुर से लखनऊ ईरानी कप में भाग लेने के लिए यात्रा कर रहे थे, लेकिन यात्रा के दौरान यह रोड़ एक्सीडेंट हो गया। 

यह मुंबई के लिए एक बड़ा झटका है

यह मुंबई टीम के लिए एक बड़ा झटका है। अब 19 वर्षीय मुशीर खान का 1-5 अक्टूबर 2024 तक लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले ईरानी कप मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। यही नहीं उनका 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी में भी खेलना मुश्किल लग रहा है।  

जबकि दूसरी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुशीर खान ईरानी कप में भाग लेने के लिए मुंबई टीम के साथ लखनऊ के लिए रवाना नहीं हुए थे। बल्कि वह अपने पिता के साथ आजमगढ़ से लखनऊ जा रहे थे, जब यह रोड़ एक्सीडेंट हो गया।  

अंडर-19 विश्व कप और दलीप ट्रॉफी में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था

बता दें कि मुशीर खान ने 9 मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 51.14 की औसत से 716 बनाए हैं। इन मैचों में 3 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है। इसके साथ ही मुशीर खान ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से 26.87 की औसत से 8 विकेट भी चटकाए हैं। मुशीर खान ने सितंबर की शुरुआत में बेंगलुरु में इंडिया बी के लिए इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में अपने डेब्यू मैच में बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया था, जिसमे उन्होंने 181 रन बनाए थे। मुशीर खान ने अंडर-19 विश्व कप में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था।  

मुशीर खान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई हैं

मुशीर खान भारतीय टेस्ट बल्लेबाज सरफराज खान के छोटे भाई हैं, वह मुंबई के उभरते खिलाड़ी हैं। अब आगे देखना होगा कि मुशीर खान की रिकवरी कब तक होती है और वह फिर से अपना खेल कब से शुरू कर सकते हैं।  

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵