अरुंधति रेड्डी का शुरुआती जीवन
अरुंधति रेड्डी का जन्म 10 अप्रैल 1997 को तत्कालीन हैदराबाद में हुआ था जिसे अब तेलंगाना के नाम से जाना जाता है। अरुंधति भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजी की रीढ़ मानी जाती हैं वह राइट आर्म मीडियम फास्ट गेम डालती है जो बल्लेबाजों को चकमा देने में सफल साबित होती है। अरुंधति पढ़ाई में काफी तेज थी लेकिन क्रिकेट के प्रति उनकी रुचि भी उतनी ही थी। अरुंधति ने क्रिकेटर बनने का उसे समय सोचा जब 2007 में भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीता था। उनकी मां भाग्य रेड्डी ने उन्हें क्रिकेटर बनने के लिए हर संभव कोशिश की, यहां तक की उन्होंने अरुंधति की कजन से भी बात की जो उसे दौरान प्रोफेशनल क्रिकेट खेलती थी। उन्होंने हैदराबाद क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया और उनका प्रदर्शन इतना शानदार था कि उन्हें अंडर-19 टीम में तुरंत भेज दिया गया।
अरुंधति रेड्डी का घरेलू क्रिकेट करियर
अरुंधति रेड्डी ने घरेलू क्रिकेट में कदम 2009 में रखा। वह 2009-10 से 2016-17 तक हैदराबाद के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती थी। इसके साथ ही उन्होंने 2017 में ही रेलवे की ओर से भी घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया था। रेलवे में उन्होंने नौशीन अल खादीर के अंडर कोचिंग की। जिस दौरान वह टीम में इन और आउट हो रही थी इस दौरान भी उन्होंने घरेलू क्रिकेट से मुंह नहीं मोड़ा और 2019-20 में सुपरनोवा टीम के लिए गेंदबाजी करती दिखाई दी।
अरुंधति रेड्डी का इंटरनेशनल करियर
अरुंधति रेड्डी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एंट्री 2018 में पाई थी जब 19 सितंबर 2018 को होने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए चुना गया था। उन्हें भारतीय महिला टी 20 टीम में कैप नंबर 59 देकर शामिल किया गया था। T20 टीम में एंट्री पाने के बाद उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी जारी रखी जिसके चलते उन्हें 19 जून 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI टीम में भी शामिल कर लिया गया। हालांकि WPL की बात करें तो उन्हें 2023 में ही दिल्ली कैपिटल्स की ओर से टीम में शामिल कर लिया गया था। अरुंधति ने भारतीय टीम के लिए दो वनडे मैच खेले हैं जिसमें 98 रन बना कर 3 विकेट हासिल किए हैं। जबकि 29 T20 मैचों में 551 रन बनाकर 21 विकेट अपने नाम किए हैं।
अरुंधति रेड्डी की खेल शैली
अरुंधति रेड्डी को अपनी एक्सप्लोसिव गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। वह गेंद को इन स्विंग और आउट स्विंग दोनों दिशाओं में घुमाने में माहिर हैं। उनकी डेडली बाउंसर को खेल पाना कभी-कभी बल्लेबाजों के बस के बाहर हो जाता है। गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग और बैटिंग में भी अपने जौहर दिखाती हैं।
अरुंधति रेड्डी की कुल नेट वर्थ
सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर अरुंधति रेड्डी की कुल नेटवर्क 0.5 मिलियन डॉलर (50 लाख रुपए) है। इसके अलावा इन्हें दिल्ली कैपिटल ने 30 लाख रुपए की रकम में अपनी फ्रेंचाइजी में शामिल किया था जिसका भुगतान भी इन्हें होता है।




