back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Duleep Trophy: डेब्यू मैच में ही शतक जड़कर मुशीर खान ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नाम तय?

मुशीर खान ने दलीप ट्राफी में अपनी धमाकेदार एंट्री से सबको प्रभावित किया है। उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उनका नाम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तय माना जा रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दलीप ट्राफी में मुशीर खान का बल्ला आग उगल रहा है। मुशीर ने दलीप ट्राफी के ओपनिंग मैच में ही ताबड़तोड शतक ठोक दिया। India A के खिलाफ खेलते हुए India B की ओर से उन्होंने 181 रनों की पारी खेल कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। उन्होंने रणजी मैच और अंडर-19 विश्व कप में भी अपने बल्ले से क्वालिटी इनिंग खेली थी। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में चुना जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हो सकता है चयन

मुशीर खान के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना जा सकता है। इस दौरे की शुरुआत 31 अक्टूबर से होनी हैं। हालांकि यह मुकाबला भारत की मुख्य टीम के बीच नहीं खेला जाएगा, बल्कि मुशीर इस मुकाबले में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस दौरे पर इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चार वनडे मैच खेले जाने हैं। हालांकि इस दौरे से पहले ईरानी कप का आयोजन होना है जिसके आधार पर इंडिया ए का चयन होना है। ऐसे में साफ है कि मुशीर खान का बल्ला ईरानी कप में भी गरजता हुआ देख सकते हैं।

अहम मौके पर बरसे मुशीर के बल्ले से रन

मुशीर ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई मौकों पर अपनी टीम को तब संभाला जब उन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो उनकी टीम 94 रन पर 7 विकेट गंवा बैठी थी। इसके बाद मुशीर बल्लेबाजी करने आए और नवदीप सैनी के साथ 205 रनों की साझेदारी कर ली। उन्होंने रणजी के क्वार्टरफाइनल में दोहरा शतक और फाइनल में शतक भी जडा था। इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर मुशीर दलीप ट्राफी में खेले थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND-A vs SA-A: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा ODI मैच कब और कहां खेला जाएंगा? यहां देखें लाइव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज रोमांचक मोड़ पर है। तिलक वर्मा की कप्तानी में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵