back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नाबालिग से रेप के आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह पर कन्नौज के सपा नेता ने कहा- कार्रवाई गलत है

नाबालिग नौकरी की तलाश में गई थी नवाब के घर। नवाब ने गिरफ्तारी के बाद कहा मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के नेता नवाब सिंह को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दरअसल सोमवार को पुलिस के पास 112 नंबर पर एक कॉल आई जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे संबंधित फोटो भी वायरल हो रही हैं। इसी बीच सिंह की एक फोटे सामने आई है जिसमें उसे SP अमित कुमार आनंद उन्हें सम्मानित कर रहे हैं।

इस सम्मान देने की बात पर अमित ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने का कार्यक्रम था, डीएम और एसपी को बुलाया गया था। प्रशासन की कोई गलती नहीं है दरअसल उसकी स्थिति और कद पर विचार किए बिना गलत कार्रवाई के तहत उसे सम्मानित किया गया था।

112 पर कॉल करने के बाद तुरंत की गई कार्रवाई

पुलिस के SP अमित कुमार आनंद ने बताया कि पुलिस के पास UP 112 पर कॉल आया। जिसमें लड़की ने उसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नवाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

नौकरी के सिलसिले में नवाब के घर गई थी नाबालिग

पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसे नौकरी का जरूरत थी और उसे उसकी आंटी नवाब के घर पर लेकर आई थी। मामला POCSO एक्ट के अंदर दर्ज किया गया है।

नवाब ने कहा कि मेरे खिलाफ षडयंत्र रचा जा रहा है

हालांकि नवाब ने गिरफ्तारी के बाद कहा है कि यह उसके खिलाफ रचा गया षडयंत्र है। इसी बीच कोर्ट ने आरोपी नवाब को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने नवाब सिंह को जेल भेज दिया है और पीड़िता को शेल्टर होम शिफ्ट किया गया है। 

पार्टी अपने नेताओं को बचा रही है: बीजेपी

दूसरी ओर इस मामले पर बीजेपी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि सपा पार्टी अपने नेता को बचा रही है। वह डिंपल यादव के प्रतिनिधि रहे हैं। पहले आयोध्या के मोईद खान, और फिर कन्नौज के नवाब सिंह।

उल्लेखनीय है कि कन्नौज सिटी पुलिस स्टेशन में नवाब सिंह के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। उन पर हत्या के चार्ज के साथ-साथ गुंडा एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज किए गए हैं। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के GST अधिकारी की पोल खोलने वाले भाई को धमकियां, परिवार से टूटे रिश्ते

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह की पोल खोलने वाले उनके बड़े भाई डॉ. विश्वजीत सिंह को अब लगातार धमकियां...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵