back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलकाता ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस को लेकर FORDA की हड़ताल, आरोपी ने कपड़े धोकर मिटाए सबूत, पुलिस ने…..

FORDA: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA)के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने जानकारी दी है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय में हेल्थ सेक्रेटरी को FORDA की मांगे बताई है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता के RG कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या वाली घटना को लेकर देशभर में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने हड़ताल शुरू कर दी है।  फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) की हड़ताल में आज देशभर के 3 लाख रेजिडेंट डॉक्टर्स शामिल हैं।

हम इस मामले में सीबीआई की जांच चाहते हैं: डॉ. सर्वेश पांडे

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA)के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने जानकारी दी है कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्रालय में हेल्थ सेक्रेटरी को FORDA की मांगे बताई है। FORDA के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि जब तक हमारी मांगो को पूरा करने का लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता है, तब तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी। डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि हम इस मामले में सीबीआई की जांच चाहते हैं। जिसकी सुनवाई फास्ट-ट्रैककोर्ट में होनी चाहिए। साथ में ही FORDA के जनरल सेक्रेटरी डॉ. सर्वेश पांडे ने कहा कि उन्होंने डॉक्टर्स के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग भी की है।   

संजय ने 8 अगस्त 2024 को शराब पीकर इस वारदात को अंजाम दिया था

वही मामले की गंभीरता को देखते हुए RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. संदीप घोष ने 12 अगस्त 2024 को इस्तीफा दे दिया है। वहीं कोलकाता पुलिस ने घटना के वक्त ड्यूटी पर मौजूद 4 डॉक्टर्स को समन भी भेजा है। कोलकाता पुलिस के अनुसार आरोपी संजय ने 8 अगस्त 2024 को शराब पीकर इस वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया था। आरोपी संजय जब सुबह उठा तो उसने सबसे पहले अपने कपड़े धोकर सबूत मिटाने की पूरी कोशिश की। लेकिन पुलिस को आरोपी संजय के जूते से खून के धब्बे मिल गए।

इस प्रकार से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया

दरअसल कोलकाता पुलिस को घटनास्थल से एक ब्लूटूथ ईयरफोन मिला, जब पुलिस ने संदिग्धों को जांच के लिए बुलाया तो सभी के मोबाइल को इस ब्लूटूथ ईयरफोन से कनेक्ट करने की कोशिश की गई। जब इस ब्लूटूथ ईयरफोन को आरोपी संजय सिंह के मोबाइल फोन से कनेक्ट किया गया तो यह आसानी से कनेक्ट हो गया। इस प्रकार से आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया और उसने अपना सारा अपराध भी कबूल कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि ट्रेनी डॉक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून निकल रहा था। पुलिस ने बताया कि ट्रेनी डॉक्टर के नाखून, बाएं पैर, पेट, दाहिने हाथ, गर्दन, और होठ पर भी चोट के निशान थे। ट्रेनी डॉक्टर की गर्दन की हड्डी टूटी हुई थी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी संजय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कोलकाता पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT)बनाई गई है। वहीं हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने भी 3 सदस्य वाली टीम को इस मामले की जांच सौपी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फोन छीना, सुनसान जगह ले जाकर… बंगाल में आरजी कर जैसी एक और वारदात, MBBS छात्रा से रेप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल एक बार फिर शर्मसार हो गया है। दुर्गापुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा के साथ...
spot_img

Latest Stories

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵