back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sultanpur Robbery Case: डकैती कांड का आरोपी अजय यादव यूपी STF की गिरफ्त में, मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली

28 अगस्त को सुल्तानपुर में हुए डकैती कांड में आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर हो चुका है जबकि आज तडके आरोपी अजय यादव के भी गिरफ्तार कर लिया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सुल्तानपुर में हुए सरार्फ डकैती कांड ने यूपी समेत पूरे देश को सन्न कर दिया था। इस मामले में पुलिसिया कार्यवाई करते हुए आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर भी हो चुका है जिसे लेकर यूपी में खूब सियासत हुई। इस मामले में 20 सितंबर की सुबह यूपी पुलिस को एक और कामयाबी मिली और मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अजय यादव को पैर में गोली लग गई।

मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली


शुक्रवार सुबह तड़के 4 बजे जौनपुर के एक लाख के इनामी बदमाश अजय यादव की यूपी STF से मुठभेड़ हुई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शोभावती इंटर कालेज के पास घेर लिया और गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से सफेद धातु के चांदी के जेवरात और तमंचे बरामद किए। यह पूरा ऑपरेशन कोतवाल अनिरुद्ध सिंह की टीम के द्वारा किया गया। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए CHC ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर भेज दिया गया।

अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है


इस मामले में पुलिस अबतक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गौरतलब है कि इस डकैती कांड के मुख्य आरोपी मंगेश यादव का एनकाउंटर हो चुका है जिसे लेकर बीते दिनों यूपी की सियासत काफी गर्म रही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया गया कि सरकार जाति देखकर एनकाउंटर कर रही है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने मंगेश यादव के परिवार से भी मुलाकात की थी। कांग्रेस ने भी सपा सुप्रीमो के सुर मे सुर मिलाया और एनकाउंटर की जांच की मांग की।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵