back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कौन हैं उजमा अहमद, जिनके भारत लौटने की कहानी पर बनी है John Abraham की Diplomat

फिल्म 'द डिप्लोमैट' इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पर रिलीज किया गया है। उजमा के किरदार में सादिया खतीब हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय राजनयिकों ने 2017 में एक हिंदुस्तानी लड़की उजमा अहमद को पाकिस्तान से रेस्क्यू किया था। उजमा की यह कहानी जल्‍द ही बड़े पर्दे पर आने वाली है। John Abraham की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर दिवंगत सुषमा स्वराज की जयंती पर रिलीज किया गया है। जो कि उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों को श्रद्धांजलि देता है, जिसमें उन्होंने भारत की बेटी को वापस लाने में भारतीय राजनयिक जेपी सिंह का साथ दिया था।

उजमा के किरदार में सादिया खतीब हैं

गौरतलब है कि 2017 में सुषमा स्वराज देश की विदेश मंत्री थीं। तब एक वे एक केस के कारण खूब चर्चा में भीं। उन्‍होंने भारतीय राजनयिकों के साथ मिलकर एक हिंदुस्तानी लड़की उजमा अहमद को पाकिस्तान से रेस्क्यू किया था। उजमा की यह कहानी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। उजमा के रेस्क्यू और भारत वापसी में पाकिस्तान में भारतीय डिप्टी हाई कमिश्नर जेपी सिंह की भूमिका सबसे अहम रही थी। फिल्म में यह किरदार जॉन अब्राहम निभा रहे हैं। उजमा के किरदार में सादिया खतीब हैं।

जानिए ट्रेलर में क्‍या दिखाया ?

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक बम धमाके से होती है। इसके बाद एक लड़की पाकिस्तान के उच्चायोग में मदद मांगने आती है। वो आरोप लगाती है कि पाकिस्तान में उसके साथ जबरन शादी हुई और वो अपने देश वापस जाना चाहती है। इसके बाद कोशिश शुरू होती है लड़की को भारत वापस भेजने पर। ट्रेलर में एक्ट्रेस रेवती पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भूमिका में दिखी हैं।

जानिए उजमा अहमद के केस की जानकारी 

भारतीय नागरिक उजमा अहमद की पाकिस्तान के ताहिर अली से मलेशिया में मुलाकात हुई थी। वहां दोनों के दोस्‍ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद उजमा ताहिर के पाकिस्‍तान स्थित घर गई थी। वहां जाकर उसे पता चला था कि ताहिर के पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। तब उजमा ने उससे शादी करने से मना कर दिया था। तब ताहिर ने बंदूक की नोंक पर जबरन उसके साथ शादी की और उसका यौन शोषण किया। कुछ दिनों के बाद उजमा किसी तरह ताहिर को झांसा देकर भारतीय उच्चायोग पहुंच गई थी। जहां जेपी सिंह ने उसकी मदद की और उन्होंने सुषमा स्वराज से बात की। भारत में उजमा की नागरिकता की पुष्टि होने के बाद भारतीय उच्चायोग ने उसे वापस लाने में पूरा जोर लगा दिया। इस्लामाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद उजमा को भारत वापस लाया गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...