back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“आतंकवादी पाकिस्तान से आए और…”, ऑपरेशन सिंदूर पर अफ्रीकी देशों ने भारत को दिया समर्थन

आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर जिस तरह की कार्रवाई की है उसे दुनिया भर से समर्थन मिल रहा है। अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की कार्रवाई का का समर्थन किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए। इसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गये हैं। इस बीच, भारत के अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा हो रही है। कुछ देश भारत का समर्थन करने के लिए आगे आ रहे हैं।

एक पूर्वी अफ्रीकी देश ने कहा है कि “भारत ने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया, बल्कि पाकिस्तान से आतंकवादी भारत में घुस आए और समस्याएं पैदा कीं”। यह बयान भारत में इथियोपिया के राजदूत फेस्सेहा शॉवेल गेब्रे ने दिया। गेबरे ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। गेबरे ने न केवल पहलगाम हमले की निंदा की, बल्कि हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया की भी प्रशंसा की। 

पाकिस्तान से आतंकवादी भारत आए हैं, यह भयानक और अस्वीकार्य है : गेब्रे

फ़ेसेहा शॉवेल गेब्रे ने कहा, “भारत ने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया। पाकिस्तान से आतंकवादी भारत आए। यह बहुत भयानक और अस्वीकार्य है। उन्होंने लोगों को धर्म के आधार पर वर्गीकृत करके मार डाला। जिस तरह भारत वर्तमान में आतंकवाद से लड़ रहा है, उसी तरह इथियोपिया भी पूर्वी अफ्रीका में आतंकवाद से लड़ रहा है। भारत का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मई के अंत तक इथियोपिया का दौरा करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। जिसमें वहां आए पर्यटकों पर गोलीबारी की। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए। इसमें नौ आतंकवादी शिविर नष्ट कर दिए गए हैं। पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान सीमा पर उत्पात मचा रहा है। हालांकि, भारतीय सेना ने हर बार उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने 26 नागरिकों की हत्या की थी। इसके बाद, भारतीय...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵