back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभी से फुल हो गईं दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनें, रेलवे की वैकल्पिक तैयारियां भी जान लें

छठ और दिवाली पर इस साल भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दिवाली पर बिहार रूट पर जाने वाली ट्रेनों की सीटें अभी से फुल हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिवाली और छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों मे अभी से कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। डिब्रुगढ़ राजधानी, पटना राजधानी, श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, भागलपुर व जयनगर गरीब रथ सहित बिहार के अधिकांश शहरों को जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। कई यात्रियों की शिकायत है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने के दौरान होने वाली परेशानी के चलते कंफर्म टिकट नहीं ले पाते हैं। ऐसी ही परेशानी तत्काल में टिकट लेने के दौरान भी होती है।

दिल्ली-बिहार रूट पर हर दिन चलती हैं 800 ट्रेनें

आईआरसीटीसी अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों का सफर सुगम बनाने के लिए रेलवे क्लोन और स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। मूल ट्रेन के रवाना होने के बाद क्लोन ट्रेनें चलाई जाती हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से हर दिन औसतन 800 ट्रेनें खुलती हैं। इनमें 10 लाख से अधिक लोग सफर करते हैं। अभी दिवाली और छठ के दौरान पूर्व दिशा में जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों की सीट फुल हो चुकी हैं।

एरर या अमान्य आईडी का मैसेज आने से बुकिंग में दिक्कत

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल एप से टिकट लेने में भी यात्रियों को दिक्कत हो रही हैं। यात्रियों की शिकायत है कि भुगतान करने के दौरान एरर या अमान्य आईडी का मैसेज आता है, जिससे वह समय पर टिकट बुक नहीं कर पाते हैं।

120 दिन पहले शुरू हो जाती है बुकिंग

दरअसल, एक नवंबर को दिवाली है। इसके पहले से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगती है। आरक्षित कोच के लिए ट्रेन के चलने की तारीख से 120 दिन पहले सीटों की बुकिंग शुरू होती है। ऐसे में टिकट की बुकिंग शुरू होते सभी सीटें बुक हो जा रही हैं। उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन के डीआरएम सुखविंदर सिंह के अनुसार सभी रूटों पर ट्रेनों में भीड़ की समीक्षा कर जरूरत के अनुसार क्लोन और विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा जनरल और स्लीपर के नए कोच बनाए जा रहे हैं। विशेष ट्रेनों को चलाने में इन कोच का इस्तेमाल किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...