back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मैं दोषियों को फांसी की सजा दिलाकर रहूंगी…ट्रेनी डॉक्टर की रेप व हत्या मामले में CM ममता बनर्जी

कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले में सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हमेशा डॉक्टरों के साथ ही रहूंगी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज (RG Kar Medical College) में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले को लेकर माहौल गर्मा गया है। छात्र व डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने इस घटना को बेहद ही घृषित व दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। उन्होंने दोषी के लिए फांसी की मांग की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा CBI जांच की मांग की जा रही है। 

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति जैसा है। रेजिडेंट डॉक्टरों का गुस्सा और मांग जायज है। मैं उनका समर्थन करती हूं। पुलिस ने भी उनकी मांगों को मान लिया है। ममता ने कहा कि मैं कल से इस मामले पर नजर बनाए हुई हूं। मैने पीड़ित के परिवार से बात की है। इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाने का दिया है आदेश- सीएम

सीएम ने कहा कि मैने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में 1 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस मामले में जो लोग विरोध कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि राज्य प्रशासन पर भरोसा नहीं है। तो वे दूसरी जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

मैं हमेशा से डॉक्टरों के साथ ही हूं

ममता बनर्जी ने कहा कि जो आरोपी पकड़ा गया है वो मेडिकल कॉलेज में ही काम करता था। मेरे परिवार में भी दो जूनियर डॉक्टर हैं। मैं पहले भी डॉक्टरों के साथ थी और अभी भी हूं। सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रधान सचिव और सीपी को दोबारा भेजूंगी। इस मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय SIT का गठन हो चुका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: वो मुद्दा जिसने ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाया, जानिए आंदोलन से सत्ता तक का सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपना 71वां जन्मदिन मना रही हैं। सादगी, संघर्ष और जिद की मिसाल बनी...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵