back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

26/11 मुंबई हमलों का आतंकी Tahawwur Rana को भारत में होगी फांसी? NIA अफसरों ने पूछे ये सवाल…

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद अब उसे फांसी की सजा का डर सताने लगा है। सूत्रों के मुताबिक, राणा बार-बार अधिकारियों से यह पूछ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाए जाने के बाद अब उसे फांसी की सजा का डर सताने लगा है। सूत्रों के मुताबिक, राणा बार-बार अधिकारियों से यह पूछ रहा है कि उसके खिलाफ कौन-कौन से आरोप हैं और उसे क्या सजा मिल सकती है।

एनआईए कर रही लगातार पूछताछ

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) राणा से लगातार पूछताछ कर रही है। यह पूछताछ दिल्ली में हो रही है और सुरक्षा कारणों से उसे बाहर ले जाने की कोई योजना फिलहाल नहीं है। एजेंसी उसे नियमों के तहत खाना दे रही है और नमाज की अनुमति भी दी गई है। NIA अधिकारियों से राणा बार-बार यह सवाल कर रहा है कि कोर्ट में ट्रायल कब शुरू होगा और यह कितने समय तक चलेगा। उसे भारत के कानूनों और न्याय प्रक्रिया को लेकर काफी चिंता हो रही है।

कोर्ट का बड़ा खुलासा – दिल्ली भी था निशाने पर

दिल्ली की एक अदालत ने अपने हालिया आदेश में कहा है कि तहव्वुर राणा ने न सिर्फ मुंबई, बल्कि दिल्ली को भी आतंकी हमले का निशाना बनाने की साजिश रची थी। यह साजिश भारत की सीमाओं से भी बाहर फैली हुई थी। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियां राणा को कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर ले जाकर 26/11 के घटनाक्रम का क्राइम सीन रिक्रिएशन कर सकती हैं। इससे एजेंसियों को हमले की योजना और आतंकी नेटवर्क की गहराई से जानकारी मिल सकती है।

सहयोग नहीं कर रहा राणा

अधिकारियों का कहना है कि राणा पूछताछ में ज्यादा सहयोग नहीं कर रहा है। वह अपने परिवार, दोस्तों और पाकिस्तान से जुड़े संपर्कों के बारे में जानकारी देने से बच रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह जानबूझकर समय खींचने की कोशिश कर रहा है। भारत की नजर में तहव्वुर राणा एक अहम किरदार है, क्योंकि माना जाता है कि वह पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और ISI के साथ मिलकर 26/11 हमलों की साजिश में शामिल था। 2008 में हुए मुंबई हमलों में आतंकियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट, CST स्टेशन और नरीमन हाउस जैसे जगहों पर हमला किया था। राणा पर आरोप है कि उसने इन हमलों की योजना बनाने और आतंकियों की मदद करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा बाल-बाल बचे! जयपुर में Air India की लैंडिंग की पहली कोशिश फेल, दूसरी सफल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 28 जनवरी 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग फेल हो गई। इस विमान...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵