back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mamta Banerjee: एक बार फिर सामने आया ममता बनर्जी का नया ‘चंद्रज्ञान’, कहा- ‘जब इंदिरा गांधी गई थीं चांद पर …

Chandrayaan 3: ममता बनर्जी ने कहा- जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं तो उन्होंने राकेश (शर्मा) से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान कैसा दिखता है। उन्होंने जवाब दिया 'सारे जहां से अच्छा'।

नई दिल्ली, (संतोष मिश्रा)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने स्पेस ज्ञान को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, ममता बनर्जी अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस की सालगिरह पर एक रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने नए स्पेस ज्ञान से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी चंद्रमा पर गई थीं। दरअसल ममता बनर्जी ने इंदिरा गांधी की सरकार के दौरान भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा को याद करते हुए ये बयान दिया।

क्या कहा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने?

छात्र परिषद के स्थापना दिवस की सालगिरह पर रैली संबोधित करते हुए ममता बनर्जी कांग्रेस की इंदिरा गांधी सरकार के दौरान भारत की पहली अंतरिक्ष यात्रा को याद करते हुए कहा- जब इंदिरा गांधी चंद्रमा पर पहुंचीं तो उन्होंने राकेश (शर्मा) से पूछा कि वहां से हिंदुस्तान कैसा दिखता है। उन्होंने जवाब दिया ‘सारे जहां से अच्छा’। आपको बता दे इससे पहले ममता बनर्जी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए वह राकेश शर्मा को राकेश रोशन के रूप में संदर्भित कर चुकी हैं, जिसकी खूब आलोचना की गई थी।

सर्वदलीय बैठक में भाजपा, माकपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल नहीं

पोयला बैसाख को पश्चिम बंगाल दिवस के तौर पर मनाने के लिए आम सहमति बनाने हेतु मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से आज बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाजपा, माकपा और कांग्रेस के प्रतिनिधि शामिल नहीं होंगे। तीनों ही पार्टियों ने मंगलवार को स्पष्ट कर दिया है कि सर्वदलीय बैठक का कोई औचित्य नहीं है। बनर्जी ने पिछले गुरुवार को विपक्षी दलों को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से बयान जारी करके स्पष्ट कर दिया गया है कि राज्य सरकार ने एकतरफा फैसला लिया है इसलिए इस बैठक में शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है।

कांग्रेस ने कहा पश्चिम बंगाल दिवस जैसा कुछ नहीं

भाजपा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह 20 जून को पश्चिम बंगाल का स्थापना दिवस मनाती है और इससे किसी तरह से कोई समझौता नहीं होगा। पार्टी ने कहा है कि बंगाल विधान सभा की बैठक 20 जून, 1947 को हुई और प्रांत के विभाजन पर निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने भी अपने बयान में स्पष्ट कर दिया है कि पश्चिम बंगाल दिवस जैसा कुछ नहीं है। इसे केवल राजनीतिक रूप देने की कोशिश हो रही है इसलिए इसमें शामिल नहीं होंगे।

उल्लेखनीय है कि संयोजक के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष बनर्जी और सलाहकार के रूप में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और तृणमूल नेता सुगत बोस की एक समिति ने 15 अप्रैल (पोयला बैसाख) को पश्चिम बंगाल दिवस के रूप में मनाने की सिफारिश की है। समिति ने एक राज्य गान का भी सुझाव दिया है।

भाजपा प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य ने कहा कि वे सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान प्रस्तावित है। विधानसभा में संख्या बल को...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...