कोलकाता, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में विपक्षी गठबंधन के नाम पर तीखा हमला बोला है। पीएम ने इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) नाम पर तंज कसते हुए कहा था कि ईस्ट इंडिया कंपनी और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडिया है।
आगे पीएम ने बताया कि इनका मकसद देश को बर्बाद करना है। इसी पर बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पुरजोर तरीके से पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के बयान पर पलटवार कर कहा कि उन्हें पंसद आ रहा है। राजभवन में राज्यपाल डॉक्टर सी.बी. आनंद बोस से मुलाकात के बाद बाहर निकली ममता से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है जैसे (उन्हें) प्रधानमंत्री को इंडिया नाम पसंद आ रहा है। उल्लेखनीय है कि विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम देने का सुझाव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ही दिया था जिसे सभी दलों ने स्वीकार किया है। इसके बाद से यह नाम सुर्खियों में है।
आपको बता दें कि जब से विपक्षी पार्टियों की एकता को लेकर हुई बैठक में इंडिया नाम तय हुआ है उसके बाद से ही विपक्ष के नेता एनडीए पर हमलावर हैं। राजद से लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से लेकर तृणमूल सभी इस नाम से उत्साहित दिखे। वहीं कुछ दिनों बाद ही पीएम ने इस नाम का काट ढूंढ़ लिया और करारा हमला किया। इसके बाद से ही यह चर्चा हो रही है कि क्या विपक्ष इस नाम पर एक बार फिर गौर करेगा क्या? हालांकि, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राहुल गांधी ने मंगलवार को ही यह साफ कर दिया है कि पीएम कुछ भी बोलें यही असली इंडिया है।





