back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सफलतापूर्वक पहुंचा हिन्दुस्तान, साउथ पोल पर जाने वाला बना भारत दुनिया में पहला देश

Chandrayaan-3: मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इस मिशन के सफल होने पर अमेरिका सहित कई देशों ने भारत को बधाई दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। भारत ने अपने चंद्रयान-3 मिशन की चांद पर सफलतापूर्ण लैंडिंग कर ली है। भारत के इस मिशन के काययाब होने पर देश भर में खुशी की लहर है। इस मिशन के सफल होने के बाद भारत दुनिया में चांद पर साउथ पोल में चंद्रयान की लैंडिंग कराने वाला पहला और सोफ्ट लैंडिंग में चौथा देश है।

अमेरिका सहित कई देशों ने भारत को बधाई दी

बता दें कि ये मिशन 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इस मिशन के सफल होने पर अमेरिका सहित कई देशों ने भारत को बधाई दी है। साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी चंद्रयान-3 का सफल लाइव प्रसारण देखा। साथ ही देशवासियों और इसरो के वैज्ञानिकों को इस मिशन के सफल होने पर बधाई दी है। पीएम मोदी के अलावा कई दिग्गज हस्तियों ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बधाई दी।

सफल लैंडिंग के लिए लोगों ने की कामना

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश के लोगों ने कामना की। कई स्कूलों में हवन पूजन किया गया ताकि लैंडिंग में किसी तरह की खामी ने आए। बता दें कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग भारतीय समयनुसार 6:04 मिनट पर तय की गई थी। इसके साथ अगर इसमें किस तरह की खामी आती तो इसरो इस लैंडिंग को 27 अगस्त के लिए टाल कर प्लान बी पर शिफ्ट भी करता।

च्रंदयान-3 कई चीजों की करेगा खोज

चंद्रयान-3 चांद पर एक लूनार मतलब 14 दिन रहकर काम करेगा और यहां पानी की खोज, खनिज की जानकारी और भूकंप, गर्मी एवं मिट्टी की स्टडी करेगा। 1 लूनार यानी चांद पर एक दिन पृथ्वी के 29 दिनों के बराबर होता है। इस दौरान 14 दिन डे टाइम रहता है और 14 दिन रात रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...