back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP News: पुलिस भर्ती परीक्षा मामले में अखिलेश का BJP पर बड़ा तंज, बोले- फीस का पैसा भी अपना फंड न बना ले भाजपा

UP Police Recruitment Exam: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा के निरस्त मामले में पुलिस अधिकारी और अपराधी के मिले होने का आरोप लगाया।

लखनऊ, (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी पुलिस आरक्षी परीक्षा के निरस्त मामले में पुलिस अधिकारी और अपराधी के मिले होने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि पहले तो भाजपा वाले कह रहे थे कि पेपर लीक ही नहीं हुआ। अब कैसे मान लिया। इसका मतलब है कि अधिकारी और अपराधी मिले हुए थे।

फीस के नाम पर जो पैसा लिया गया है, कहीं वो भाजपा का चुनावी फंड न बन जाए

अखिलेश ने कहा कि बेरोज़गार युवक-युवतियों से खेल में नौकरियाँ निकालना, अरबों रुपये की फीस ले लेना, पेपर लीक होने देना, फिर निरस्त करने का नाटक करना। युवाओं ने ठान लिया है कि न बहकावे में आएंगे न किसी भाजपाई झांसे में। युवा अगले हर चुनाव में भाजपा को बुरी तरह हराएंगे और हमेशा के लिए हटाएंगे। युवा कह रहे हैं कि फीस के नाम पर जो पैसा लिया गया है, कहीं वो भाजपा का चुनावी फंड न बन जाए।

यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को बचाने का है

उन्होंने एक प्रश्न पर कहा कि यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को बचाने का है। यह चुनाव आजादी बचाने का, संविधान बचाने का है। नौजवान भारत देश को और उत्तर प्रदेश को बनाना चाहता है। अगर वो अपने सपने पूरा करना चाहता है तो उसको नौकरी और रोजगार समय पर मिले।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुनः कराने का फैसला लिया है

वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने आज शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुनः कराने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि छह माह के भीतर ही पूर्ण शुचिता के साथ परीक्षा आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ सीएम योगी ने कहा, परीक्षा की गोपनीयता भंग करने वाले एसटीएफ की रडार में हैं। अब तक कई बड़ी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लखनऊ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलकर गदगद दिखे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कहा- नकली संतो का होगा अंत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी की सियासत में इस समय जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेशवारनंद सरस्वती। इन...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...