back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में मिली हार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार मिली है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के CM केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट डालकर बेईमानी करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन को हार मिली है। इस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट डालकर बेईमानी करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी ‘एक्स’ पर पोस्ट डालकर मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है

मुख्यमंत्री ने पोस्ट डालकर लिखा है कि “चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिनदहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वह बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में यह लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो किसी भी हद तक जा सकते हैं। यह बेहद चिंताजनक है।”

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ मेयर का चुनाव लड़ा था

उल्लेखनीय है कि सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि इंडिया गठबंधन की जीत का सिलसिला चंडीगढ़ मेयर चुनाव से शुरू होगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चंडीगढ़ मेयर का चुनाव लड़ा था लेकिन चुनाव में भाजपा की जीत हुई।

राघव चड्ढा ने इस चुनाव को इंडिया बनाम भाजपा बताया था

वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दो सप्ताह पूर्व दिल्ली में एक प्रेस वार्ता कर कहा था कि चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेगी। इसमें आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी मेयर पद और दो डिप्टी मेयर के पद पर कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। राघव चड्ढा ने इस चुनाव को इंडिया बनाम भाजपा बताया था।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार हुई है

उन्होंने यह भी दावा किया था कि इंडिया गठबंधन की जीत इसी चुनाव से शुरू होगी। इंडिया गठबंधन की जीत का यह रथ कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाएगा लेकिन चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया गठबंधन की हार हुई है। इस पर अब आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगा रहे हैं। आप नेता डॉक्टर संदीप पाठक ने भी ट्वीट कर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बेईमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि इस तरीके की बेईमानी अगर स्थानीय चुनाव में हो सकती है तो राष्ट्रीय चुनाव की अखंडता पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट (Balrampur Seat) राज्य की उन सीटों में गिनी जाती है, जहां चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵