back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranchi: दादा साहब फाल्के गोल्ड अवॉर्ड के लिए चुने गए सांसद संजय सेठ

Jharkhand News: रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवॉर्ड के लिए किया गया है। सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा।

रांची, (हि.स.)। रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के संस्थान ने सांसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना है।

संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है

सांसद का चयन चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर हुआ है। संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है।

क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से लोकसभा में रखा है

विगत वर्षों में सांसद ने लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। सवाल के मामले में भी सांसद सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से लोकसभा में रखा है। तीन वर्षों से बुक बैंक के माध्यम से लाखों पुस्तकों का वितरण किया। टॉय बैंक के माध्यम से हजारों खिलौने का वितरण किया गया।

प्रधानमंत्री सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा हूं

अवार्ड को लेकर सांसद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा हूं। इसी का परिणाम इस रूप में सामने आया है। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत, उनके सुझाव, आम जनता का आशीर्वाद और विश्वास के परिणाम स्वरूप वह राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में हैं और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।

सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है

सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है। क्योंकि, क्षेत्र की जनता के स्नेह प्यार और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है। इस सम्मान के लिए सांसद ने दादा साहब फाल्के संस्थान के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

अवार्ड शो में दोहराया गया सैयारा का सीन, अहान–अनीत की केमिस्ट्री पर फैंस हुए फिदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अवार्ड नाइट के मंच पर बॉलीवुड के नए स्टार जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक बार फिर सायरा का जादू...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵