back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

UP Cabinet: लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने चला नया दांव, मंत्रीमंडल का होगा विस्तार; देखें लिस्ट

Uttar Pradesh News: भाजपा उत्तर प्रदेश में NDA में शामिल पार्टियों का समर्थन बनाए रखने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इन्हें भी मंत्रीमंडल में शामिल कर सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा एक नया दांव खेलने जा रही है। योगी सरकार 1 हफ्ते के अंदर मंत्रीमंडल का विस्तार कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं के साथ NDA में शामिल पार्टियों के नेताओं को भी मंत्रीमंडल का हिस्सा बनाया जा सकता है।

NDA में शामिल पार्टियों के नेता भी हो सकते मंत्रीमंडल का हिस्सा: सूत्र

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में फिलहाल 8 सीटें खाली हैं। सूत्रों के अनुसार 5-6 विधायक मंत्रीमंडल की शपथ ले सकते हैं। एबीपी न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, NDA में शामिल जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल को 9 विधायकों में से 1 विधायक को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर भी मंत्रीमंडल में शामिल हो सकते हैं। ओपी राजभर ने इस बात का दावा भी किया था कि उन्हें आने वाले दिनों में मंत्री पद का औदा मिल सकता है। समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए घोसी सीट के MLC दारा सिंह चौहान भी चर्चाओं में है। इन्हें भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।

यूपी में 13 सीटों पर होगा विधान परिषद चुनाव

उत्तर प्रदेश में 13 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है ऐसे में भाजपा फूंक-फूंक कर कदम चल रही है। इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव के समय NDA में शामिल नेताओं को किसी बात की नाराजगी न पैदा हो। ऐसे संकटों से बचने के लिए योगी सरकार ने चुनावी रोडमैप बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि योगी सरकार ने इस योजना का अभी औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में जीतीं 8 सीटें

मंंगलवार को हुए राज्यसभा चुनाव में भाजपा द्वारा उतारे गए आठों उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर सिमट गई। भाजपा की आठवें उम्मीदवार संजय सेठ और सपा के तीसरे उम्मीदवार आलोक रंजन, अपने-अपने उम्मीदवार को जीताने में दोनों पार्टियों ने पूरा मशक्कत किया।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...