back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार, CM शिंदे ने किया विभागों का बंटवारा, अजित पवार को मिला ये मंत्रालय

Maharashtra Cabinet Portfolio: एकनाथ शिंदे और बीजेपी की गठबंधन सरकार में शामिल हुए मंत्री पद की शपथ लेने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र एनसीपी (NCP) में अजित पवार की बगावत के बाद से अभी तक विभागों के बंटवारे को लेकर कई दिनों से माथापच्ची चल रही थी। अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के साथ उन्होंने अपने 8 विधायकों को मंत्रिपद की शपथ तो दिला दी थी। लेकिन अभी तक विभागों के बंटवारे पर सहमती नही बन सकी थी। आज 14 july दिन शुक्रवार को महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विभागों का बंटवारा कर दिया है।

किसको मिला कौन सा मंत्रालय?

प्राप्त जनकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री NCP नेता अजित पवार को वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। और छगल भुजबल को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग सौंपा गया है। दिलीप वाल्से पाटिल को सहकारिता, अदिति तटकरे को महिला और बाल विकास, धनंजय मुंडे को कृषि मंत्रालय की जिम्मेंदारी दी गई है।

इसके अलावा हसन मुशरीफ को स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय तथा अनिल पाटिल को राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग दिया गया है। बता दें कि कृषि मंत्रालय पहले मुख्यमंत्री शिंदे के पास था। इसके अलावा भाजपा नेताओं के पास स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल मंत्रालय थे। धर्मराव बाबा आत्राम को खाद्य एवं औषधि मंत्रालय और संजय बनसोडे को खेल और युवा कल्याण दिया गया है।

महाराष्ट्र कैबिनेट में थे 14 मंत्री पद खाली

आपको बता दें महाराष्ट्र कैबिनेट में अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं। अब तक, इनमें से 29 पद भरे जा चुके हैं और शिवसेना भाजपा गठबंधन में एनसीपी की एंट्री से मंत्री पद के उम्मीदवारों की सूची लंबी हो गई है। अभी तक महाराष्ट्र कैबिनेट में सिर्फ 14 मंत्री पद खाली थे। ऐसे में सीएम शिंदे के लिए कैबिनेट मंत्रियों का चयन करना बहुत मुश्किल का काम रहा होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? BJP पर जमकर गरजे अखिलेश यादव, कहा- सम्मान नहीं तो अपमान भी न करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...