back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पौधारोपण पर 350 करोड़ खर्च तो जंगल क्यों घटे, बताये सरकार: भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 5 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश में जंगल क्षेत्रों के घटने को चिंताजनक बताया और यह सवाल उठाया है कि 350 करोड़ रूपया वृक्षारोपण अभियानों पर खर्च करने के बावजूद भी प्रदेश का जंगल क्यों घट गया है? कहां गए वह छ: करोड़ पेड़ जो नर्मदा के किनारे रोपे गए थे ? उनमें से कितने पेड़ जीवित हैं। गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक दिन में एक करोड़ पौधे लगाए गए थे वह पौधे कहां हैं? वे वृक्ष क्यों नहीं बन पाए? भूपेन्द्र गुप्ता ने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रोज एक पौधा रोपते हुए अपनी फोटो छपवाते हैं। मगर तीन महीनों से चल रही इस फोटो अपारचुनिटि में उनकी सरकार के किसी भी मंत्री ने पौधे लगवाने की फोटो नहीं खिंचवाई। सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि क्या उनकी कैबिनेट वृक्षारोपण के इस फोटोजनिक नवाचार को स्वीकार नहीं करती है? कांग्रेस नेता ने कहा कि राजधानी भोपाल में लाखों पेड़ क्यों काट दिए गए? इनके जवाब विश्व पर्यावरण दिवस पर जरूर आने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा केवल तस्वीरें खिंचवाने के अवसर ढूंढती रहती है और पौधा लगाना भी उनके लिए गंभीर विषय नहीं बल्कि एक फोटो अपॉर्चुनिटी है आखिर मुख्यमंत्री जी की इस मुहिम को उनकी कैबिनेट ने समर्थन क्यों नहीं दिया? 17 साल में जंगल क्यों सिकुड़ गए? डेंसिफिकेशन के नाम पर काटे गए लाखों वृक्ष की लकड़ी कहां गई? एमपी वांट्स टू नो ? जबाब दे सरकार। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵