back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 9.77 % वोटिंग, रफ़्तार की अपील- मतदान अवश्य करें ,नेता बोले – वोट करें

RJ Election 2023 Live:राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 9.30 बजे तक प्रदेश में 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है। सुबह 9.30 बजे तक प्रदेश में 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। शाम 6 बजे तक मतदान होना है। अजमेर 9.04, भरतपुर 10.08 प्रतिशत, अलवर 9.95, दिलवाड़ा 9.4, बीकानेर 9.71, डौसा 8.93, हनुमानगढ़ 12.01, जयपुर 9.01, जैसलमेर 7.50, जोधपुर 8.4, करौली 10.41, कोटा 11.03 प्रतिशत, नागौर 8.97, सबाई माधोपुर 9.85, सीकर 10.20, उदयपुर 9.03 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह मतदान प्रतिशत समयानुसार बढ़ रहा है।

भाजपा-कांग्रेस से ये दिग्गज नेता मैदान में

सत्तारूढ़ पार्टी से अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा चुनावी मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री कैलाश ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में बूथ नंबर 107 पर मतदान किया। वे पिता संग मतदान करने पहुंचे थे। कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करें।

भाजपा प्रत्याशी दीया का दावा

विद्याधर नगर से बीजेपी प्रत्याशी दीया कुमारी ने भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है।

ईवीएम खराब होने से कई बूथों पर मतदान बाधित

कई जगह ईवीएम खराब हुई है। जयपुर में झोटवाड़ा के सिंवार गांव, हनुमानगढ़ में एनपीएस स्कूल बूथ, अजमेर में सेंट फ्रांसिस स्कूल बूथ और जयपुर के फुलेरा कस्बे में बूथ 217 पर ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान बाधित हुई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार का कैबिनेट विस्तार कर दिया गया है। इस विस्तार में 5 विधायकों को...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...