back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election 2023: राजस्थान की 199 सीटों पर वोटिंग शुरू, आप भी मतदान करें, भविष्य गढ़ें, पल-पल की अपडेट यहां

RJ Election 2023 Live: राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है, शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सीटों पर 1863 प्रत्याशी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान में 200 विधानसभा सीट में 199 के लिए आज वोटिंग हो रही। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू है, शाम 6 बजे तक चलेगी। इन सीटों पर 1863 प्रत्याशी हैं। 51507 मतदान केंद्रों पर मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 1,70,99,334 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इनमें 18- 19 साल के 2261008 नए मतदाता हैं। बता दें चुनाव प्रचार 23 नवंबर (गुरुवार) को थम गया था।

भाजपा-कांग्रेस से ये दिग्गज नेता मैदान में

सत्तारूढ़ कांग्रेस से इस बार अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी, शांति धारीवाल, बीडी कल्ला, भंवर सिंह भाटी, सालेह मोहम्मद, प्रताप सिंह खाचरियावास, राजेंद्र यादव, सचिन पायलट, उदल लाल आंजना अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा से वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनिया, दीया कुमारी, राज्यवर्धन राठौड़ और किरोड़ी लाल मीणा मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने बालोतरा में बूथ 107 पर मतदान किया। वह पिता के साथ मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- देश की तरक्की व लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करें।

भाजपा प्रत्याशी दीया का दावा

विद्याधर नगर से बीजेपी उम्मीदवार दीया कुमारी ने राजस्थान में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार का दावा किया है।

खराब ईवीएम से मतदान बाधित

सूबे में कई जगह ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है। जयपुर में झोटवाड़ा के सिंवार गांव, हनुमानगढ़ में एनपीएस स्कूल पोलिंग बूथ, अजमेर में सेंट फ्रांसिस स्कूल पोलिंग बूथ और जयपुर के फुलेरा कस्बे में पोलिंग बूथ 217 पर ईवीएम में गड़बड़ी से मतदान बाधित है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इस्तीफा देने वाले बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री रखेंगे राजनीति में कदम, नई पार्टी बनाने का ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के बरेली से सिटी मजिस्ट्रेट रहे अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के बाद राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने का...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...