राजस्थान, रफ्तार डेस्क। इनका पूरा नाम देवजी मानसिंगराम पटेल है, जो कि इनके सांसद के प्रोफाइल में भी लिखा हुआ है। वे देवजी पटेल के नाम से भी मीडिया में काफी प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म राजस्थान के सांचौर के निकट जाजुसन गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपना व्यवसाय चालू किया, उन्होंने अपने स्कूल का नाम डिवाइन इंटरनेशनल रखा और अन्य व्यवसायों में भी शब्द डिवाइन का प्रयोग किया है, जिसमे उन्होंने मुंबई में “डिवाइन ट्यूब्स प्राइवेट लिमिटेड” नाम से स्टील ट्रेडिंग भी स्थापित किया। वर्ष 2009 से वह जालौर, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए और लोकसभा सांसद बने। 2014 में वह फिर से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में जालौर, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए और लोकसभा सांसद बने। बीजेपी ने उनकी प्रतिभा और कार्य को देखते हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए सांचौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। उनकी कांग्रेस के सुखराम विश्नोई से कड़ी टक्कर मानी जा रही है। सांचौर को सुखराम विश्नोई का गढ़ माना जाता है। लेकिन बीजेपी ने देवजी एम पटेल पर अपना पूरा विश्वास जताया है, उन्हें देवजी पटेल के कार्यो पर भरोसा है। वह 2019 से भी जालौर, लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। देवजी एम पटेल प्रतिभावान है, जिन्हे बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव में भुनाना चाहती है।
प्रोफाइल पर एक नजर
नाम :- देवजी मानसिंगराम पटेल
जन्म :- 25 सितम्बर, 1976
जन्म स्थान :- ग्राम जाजूसन, तहसील सांचोर, जिला जालोर, राजस्थान
शिक्षा :- उन्होंने ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सांचोर, राजस्थान से प्राप्त की थी। माध्यमिक शिक्षा सन् 1992 में मारवाड़ी हाई स्कूल मुंबई से उत्तीर्ण की।
राजनीतिक यात्रा की शुरुआत :- उन्होंने बीजेपी से 2009 में अपनी राजनीति की पारी खेली और पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 2009 से वह जालौर, लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए और लोकसभा सांसद बने।
उनके जन्म, शिक्षा और परिवार का विवरण
उनका जन्म 25 सितम्बर, 1976 को ग्राम जाजूसन, तहसील सांचोर, जिला जालोर, राजस्थान में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री मानसिंगराम और माता का नाम श्रीमती मीरादेवी था। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सांचोर, राजस्थान से प्राप्त की थी। माध्यमिक शिक्षा सन् 1992 में मारवाड़ी हाई स्कूल मुंबई से उत्तीर्ण की। उनकी पत्नी का नाम इंदिरा डी. पटेल है। उनके एक बेटी और एक बेटा है।
उनकी राजनीतिक यात्रा
वह सलाहकार समिति, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में सदस्य का कार्यभार संभाल रहे हैं। 13 सितंबर 2019 से कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण पर स्थायी समिति के सदस्य का पदभार संभाल रहे है। वे मई, 2019 को 17वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल) हुए और लोकसभा सांसद बने, जिसका पदभार वह बखूबी निभा रहे हैं।
उन्होंने 1 सितंबर 2016 – 25 मई 2019 तक कृषि संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार और सलाहकार समिति, रेल मंत्रालय में सदस्य का कार्यभार संभाला था। उन्होंने 1 सितंबर 2014 – 31 अगस्त 2016 तक कोयला और इस्पात संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार, 1 सितंबर 2014 – 25 मई 2019 तक सदन की बैठकों से सदस्यों की अनुपस्थिति संबंधी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला था।
वह मई, 2014 को 16वीं लोकसभा के लिए पुनः निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल) हुए और लोकसभा सांसद बने। 31 अगस्त 2009 को कार्मिक, लोक शिकायत, कानून और न्याय संबंधी स्थायी समिति के सदस्य का कार्यभार संभाला। वह 2009 को 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए और लोकसभा सांसद बने थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in
रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp
Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram





