back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजित पवार पर जमकर बरसे शरद पवार, कहा- 4 बार डिप्टी CM बनाया, फिर भी नहीं दिखा सके वफादारी

शरद पवार ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अजित पवार पर हमला बोला। पवार ने कहा कि अजित पवार को 4 बार डिप्टी CM बनाया फिर भी अन्याय हुआ कहना उनपर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और NCP (SP) के मुखिया शरद पवार ने बारामती के मालेगाव में एक मतदान केंद्र में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की और उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर बड़ा हमला बोला। दरअसल, अजित पवार के समर्थन में उनके परिवार की तरफ से एक पत्र पढ़ा गया था। जिसमे कहा गया था कि अजित पवार के साथ बड़ा अन्याय हुआ है। शरद पवार ने इस बयान का जवाब देते हुए अजित पवार पर निशाना साधा और कहा कि अजित पवार को 4 बार डिप्टी CM बनाया, वह कई सालों तक महाराष्ट्र में मंत्री रहे और सत्ता उनके पास रही। फिर भी वे लोग कह रहे हैं कि अजित पवार के साथ बड़ा अन्याय हुआ है।

युगेंद्र पवार को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए

NCP (SP) के मुखिया शरद पवार ने अपनी बात जारी रखते हुए पत्रकारों से कहा कि अजित पवार तो कई बार महाराष्ट्र की सत्ता में रहे हैं, फिर भी अगर वे कह रहे हैं कि उनके साथ बड़ा अन्याय हुआ तो अब यह सवाल खड़ा होता है कि क्या उनके साथ वास्तव में अन्याय हुआ? शरद पवार ने अपने पोते और अजित पवार के भतीजे युगेंद्र पवार को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। शरद पवार ने कहा कि युगेंद्र पवार को भी अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। क्योंकि वह इस परिवार में नए हैं।

राज्य में MVA की सरकार बनने जा रही है: शरद पवार

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता शरद पवार ने पत्रकारों से अपनी बातचीत के दौरान कहा कि राज्य में महाविकास आघाड़ी(MVA) की सरकार बनने जा रही है। महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी की सरकार पूर्ण बहुमत वाली होगी। शरद पवार ने आगे कहा कि वह ज्योतिषी नहीं हैं, इसलिए महाविकास आघाड़ी की सीटों की संख्या का दावा नहीं कर सकते हैं। इसके बाद शरद पवार ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत से महाविकास आघाड़ी की सरकार बनेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की मौत पर रोहित पवार का दावा, प्लेन क्रैश में पायलट का इस्तेमाल कर साजिश की संभावना की जताई आशंका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने हाल ही में बारामती विमान हादसे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं...
spot_img

Latest Stories

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...