back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

71st National Film Awards : शाहरुख खान को मिलेगा पहला नेशनल अवॉर्ड, जानें कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज 23 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। समारोह में शानदार अभिनय करने वाले अभिनेताओं के साथ अन्‍य कैटेगरी में फिल्‍म हस्तियों को सम्‍मानित किया जाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक 71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज 23 सितंबर 2025 को राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर साल 2023 में रिलीज हुई उत्कृष्ट फिल्मों और कलाकारों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह की खास बात यह है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान को उनके करियर का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने जा रहा है। पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वयं विजेताओं को सम्मानित करेंगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के चलते इस आयोजन में लगभग दो वर्षों की देरी हुई। इस आयोजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। चलिए जानते हैं कि इस समारोह का कहां और कैसे लाइव टेलीकास्ट देखें सकते है। 

कब और कहां देखें लाइव टेलीकास्ट?

71वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का सीधा प्रसारण आप 23 सितंबर 2025 को दोपहर 3 बजे से देख सकते हैं। यह प्रसारण डीडी न्यूज चैनल और YouTube पर लाइव उपलब्ध होगा। इस दौरान दर्शकों को रेड कार्पेट पर विजेताओं की एंट्री, और उन्हें मंच पर पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखने का मौका मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 4 बजे विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस साल के पुरस्कारों में भारतीय सिनेमा की भाषाई विविधता और रचनात्मकता को खास तौर पर सराहा गया है। 1 अगस्त 2025 को घोषित परिणामों के अनुसार सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ को मिला है। सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘कटहल-अ जैकफ्रूट मिस्ट्री’ को दिया गया है।

इन फिल्मों और कलाकारों का रहेगा जलवा

इस बार के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अभिनय की दुनिया के दो बड़े सितारे सामने आए हैं। शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए और विक्रांत मैसी को ‘12वीं फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्त सम्मान दिया जाएगा। जबकि महिलाओं में रानी मुखर्जी को उनकी प्रभावशाली भूमिका के लिए ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलेगा। फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को उनके शानदार और अमूल्य योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। निर्देशन की श्रेणी में, ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का सम्मान मिला है और इस फिल्म ने छायांकन में भी अपनी पकड़ बनाई है। लोकप्रिय फिल्मों में करण जौहर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के रूप में चुना गया है।

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची :-

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म : कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री-

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार: मोहनलाल

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन: द केरला स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

क्षेत्रीय भाषाओं की सर्वश्रेष्ठ फिल्में-

तेलुगु: भगवंत केसरी

गुजराती: वाश

तमिल: पार्किंग

कन्नड़: द रे ऑफ होप

संगीत और प्रदर्शन-

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका: शिल्पा राव (छलिया, जवान)

सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक: प्रेमिसथुन्ना (बेबी, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन (पहली फिल्म): हिंदी

सर्वश्रेष्ठ गीत: बलगाम (द ग्रुप) – तेलुगु

तकनीकी और विशेष श्रेणियां-

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी: द केरला स्टोरी

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंडोरा बाजे रे)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर: सैम बहादुर

विशेष उल्लेख (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर): एनिमल – एम आर राधाकृष्णन

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन : एनिमल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन : हनुमान मान (तेलुगु)

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी-

सर्वश्रेष्ठ वृत्तचित्र: गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन

सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सनफ्लावर वर्जन द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़)

सर्वश्रेष्ठ फिल्में-

नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पैडी मैन (मलयालम)

द सी एंड सेवन विलेजेज (उड़िया)

अन्य पुरस्कार-

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक: उत्पल दत्ता (असम)

सर्वश्रेष्ठ संपादन (फिल्म फोकस): अंग्रेजी

Advertisementspot_img

Also Read:

फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने BAFTA में जीता भारत के लिए पहला अवॉर्ड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के लिए 2026 का BAFTA अवॉर्ड समारोह बेहद खास रहा, जब मणिपुरी भाषा की फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵