back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Shirdi Sai Baba Temple: शिरडी के साई बाबा मंदिर में बदले गए दर्शन के नियम, आम भक्तों को मिलेगा फायदा

साई संस्था ने आम भक्तों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। अब साई मंदिर में ब्रेक दर्शन की शुरुआत हो रही है, जिसका लाभ जनरल दर्शन लाइन में लगने वाले भक्तों को मिल सकेगा।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के शिरडी में साई बाबा के दरबार में इन दिनों भक्तों की संख्‍या में भी भारी इजाफा देखा जा रहा है। रोजाना भक्‍तों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। यहां पर देश-दुनिया के हर कोने से रोजाना सेकड़ो की संख्‍या में लोग बा‍बा के दर्शन करने पहुंच रहे है। इसके मध्‍य नजर साई संस्था ने इन भक्तों के पक्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। अब साई मंदिर में ब्रेक दर्शन की शुरुआत हो रही है, जिसका लाभ जनरल दर्शन लाइन में लगने वाले भक्तों को मिल सकेगा।

VIP के लिए दर्शन की सुविधा का समय निर्धारित

 

साई भक्‍तों को ध्‍यान में रखते हुए साई बाबा संस्थान ने निर्णय लिया है कि, भीड़ के बीच एक सही व्यवस्था बनाने के लिए ब्रेक दर्शन शुरू किया जाएगा। इसमें VIP और VVIP के लिए दर्शन की सुविधा का समय तय किया गया है। श्री साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के वर्तमान सीईओ (Chief Executive Officer) गोरक्ष गाडीलकर ने फैसले की जानकारी दी।

CEO ने बताया कि मंदिर में दर्शन करने वाले लोगों में VIP और VVIP भक्त भी रहते हैं। VIP साई भक्तों के लिए भी दर्शन की व्यवस्था दिनभर रहती है। VIP दर्शन के समय जनरल दर्शन वाले भक्तों की लाइन को रोकना पड़ा है, जिससे उन्हें दर्शन सही से नहीं हो पाते हैं। VIP भक्त भी सही से दर्शन नहीं कर पाते हैं।

VIP भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ की सुविधा शुरू

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि, “फिलहाल VIP भक्तों के लिए ‘ब्रेक दर्शन’ की सुविधा मुहैया करने का निर्णय लिया है। सुबह 9 बजे से 10 बजे तक, दोपहर में ढाई बजे से साढ़े 3 बजे तक और रात को 8 बजे से साढ़े 8 बजे तक वीआईपी भक्त दर्शन कर सकेंगे। जनरल दर्शन लाइन इस दौरान जारी रहेगी।” 

VIP भक्तों को भी मिलेगा फायदा 

उन्होंने बताया कि VVIP और दान करने वाले भक्तों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। इन भक्तों को ‘ब्रेक दर्शन’ से छूट रहेगी। गोरक्ष गाडीलकर ने कहा कि भक्तों की मांग थी कि जनरल दर्शन लाइन में 2-3 घंटे इंतजार करते हैं और फिर भी दर्शन सही से नहीं होते हैं। ये नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘ब्रेक दर्शन’ के फैसले से जनरल लाइन में लगने वाले और VIP भक्तों को भी फायदा मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

1 जनवरी से बदलेंगे ये बड़े नियम, जानें कैसे प्रभावित होंगे आपका वेतन और टैक्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 जनवरी 2026 की सुबह आम लोगों के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आएगी। सैलरी बढ़ सकती है, लेकिन पैन-आधार लिंक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...