back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indore के राजवाड़ा में मनाया गया स्वच्छता में सातवां आसमान छूने का जश्न, हजारों लोग पहुंचे, हुई आतिशबाजी

Indore: एमपी का इंदौर शहर ने लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने की उपलब्धि हासिल की। गुरुवार शाम को स्वच्छता का सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर धूमधाम से मनाया गया।

इंदौर, (हि.स.)। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर ने लगातार सातवीं बार देश के सबसे स्वच्छ शहर होने की उपलब्धि हासिल की। गुरुवार शाम को स्वच्छता का सातवां आसमान छूने का जश्न शहर के हृदय स्थल राजवाड़ा पर धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली से पुरस्कार लेकर लौटे जनप्रतिनिधियों के साथ शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।

ये पुरस्कार सफाई मित्रों को समर्पित है। इंदौर ने सफाई में नवाचार किए हैं

इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के डंका पूरे देश मे फिर बज रहा है। ये पुरस्कार सफाई मित्रों को समर्पित है। इंदौर ने सफाई में नवाचार किए हैं। ये सिलसिला इस बार भी बरकरार रहेगा। हमें आठवीं बार भी पुरस्कार लाना है। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि इंदौर सफाई में एक ब्रांड बन चुका है। दूसरे शहर हमारे सफाई मॉडल का अनुसरण कर रहे हैं। सफाई इंदौर वासियों की आदत बन चुकी है।

नगर निगम की टीम ने अपना फर्ज निभाया और हम फिर से पहले नंबर पर आए

इस मौके पर नगर निगम आयुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी ताकत है। जनता ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। नगर निगम की टीम ने अपना फर्ज निभाया और हम फिर से पहले नंबर पर आए। वहीं इंदौर की जनता ने कहा कि स्वच्छता का अवॉर्ड पर इंदौर का हक है। हर नागरिक सफाई में अपनी भूमिका निभा रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए, कम है। लोगों ने जश्न के साथ संकल्प भी लिया कि आठवीं बार भी हम सफाई में नंबर वन रहेंगे।

अन्य शहरो को भी इंदौर के द्वारा अपनाये जा रहे सफाई अभियान को अपनाना चाहिए

देश के अन्य शहरो को भी इंदौर के द्वारा अपनाये जा रहे सफाई अभियान को अपनाना चाहिए। शहर स्वस्थ होगा तो शहर के लोग भी स्वस्थ रहेंगे और गंदगी से होने वाली बीमारी भी कोसो दूर रहेगी। सफाई अभियान में नगर निगम के साथ साथ शहर के लोगो की भी बराबर जिम्मेदारी होती है, जिसमे सभी को मिलकर अपना योगदान देना होगा।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...