back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदेश में आखिरी सांसें ले रहा था पति, एयर इंडिया एक्सप्रेस के बवाल के चलते मिलने तक नहीं जा पाई पत्नी

New Delhi: एयर इंडिया एक्सप्रैस की फ्लाइटें कैंसिल होने का असर लोगों की जिंदगी पर बुरी तरह पड़ रहा है। एक महिला यात्री इसी कारण से अपने पति को आखिरी बार नहीं देख पाईं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एयर इंडिया एक्सप्रैस की लगातार फ्लाइट कैंसिल होने के कारण एक महिला यात्री अपने पति को आखिरी बार देख तक नहीं पाईं। वे जब एयरपोर्ट पहुंची तो उनको सूचना मिली की उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। उनकी फ्लाइट ओमान की राजधानी मस्कट की थी। एयर इंडिया एक्सप्रैस की फ्लाइट ऑपरेशनों में परेशानियों के चलते वे अपने पति से आखिरी बार नहीं मिल पाईं।

दो बार कैंसिल हुई फ्लाइट

मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, ये घटना केरल की बताई जा रही है। अमृता नाम की महिला ने किसी ट्रैवल एजेंसी से 8 मई की ओमान की टिकट बुक कराई थी। वे जब एयरपोर्ट पहुंची तो उनको बताया गया कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है। इस बात पर काफी हंगामा करने के बाद एयरलाइन कंपनी ने उन्हें अगले दिन सुबह की फ्लाइट बुक कर दी। अगली सुबह जब वो महिला एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनसे फिर यही दोहराया गया कि “उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई है और अभी सभी फ्लाइटें फुल बुक हो गई है। अगले 4-5 दिनों तक उन्हें इंतजार करना पड़ेगा। अब वे कुछ नहीं कर सकते।”

दिल का दौरा आने से हुई मौत

13 मई को अमृता को उनके पति की मौत की सूचना मिली। दरअसल हुआ यूं कि 7 मई को अमृता के पति राजेश को सोते-सोते दिल का दौरा पड़ा था। वे ओमान की राजधानी मस्कट में काम करते हैं। वहां उनके दोस्तों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वे भारत आने की तैयारी कर रहे थे। उसके एक दिन बाद उनकी मौत हो गई। अमृता ने बताया कि उनके पति फर्श पर गिरे हुए थे। मरने से पहले राजेश ने अपनी पत्नी अमृता को बताया कि उनको हार्ट अटैक आया है और अब वह ठीक हैं।

अपने पति से आखिरी बार नहीं मिल पाईं महिला यात्री

अमृता की मां ने एक टीवी चैनल को बताया कि अमृता अपने बच्चों को लेकर ओमान के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं। एयरलाइन कंपनी की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी अपने पति को एक आखिरी बार तक नहीं देख पाई।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज विवाद: हाईकोर्ट ने लगाया बैन, मेकर्स करेंगे सुप्रीम कोर्ट में अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी,...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...