back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

J&K Terror Attack: पुंछ हमले के 2 आतंकियों के स्कैच जारी, सेना ने 20 लाख के ईनाम का किया ऐलान

Sri Nagar News: भारतीय वायु सेना (IAF) के एक काफिले पर पुंछ जिले में हमले के बाद सुरक्षाबलों ने ऐक्शन लिया है। इस मामले में 2 आतंकियों के स्कैच जारी किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 4 मई को हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायु सेना (IAF) के 1 जवान की मौत और 4 सुरक्षाबलों के घायल होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों की पहचान की है और उनके स्केच जारी किए हैं। इस मामले में सेना ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जानकारी देने के लिए 20 लाख रुपये का ऐलान किया है।

आतंकी हमले में 5 सुरक्षाबल घायल

द मिंट की खबर के अनुसार, 5 मई को भारतीय वायु सेना (IAF) के एक काफिले पर पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में सनाई टॉप के रास्ते पर आतंकी हमला हुआ। पाकिस्तानी आतंकियों ने सेना के काफिले के आखिरी वाहन को निशाना बनाया। भारतीय वायुसेना के जवानों ने अचानक हुए आतंकी हमले का जवाब दिया। इस दौरान भारी गोलीबारी में 5 सुरक्षाबल घायल हो गए। इस हमले में घायल हुए सुरक्षाबलों को एयरलिफ्ट करके उधमपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भारतीय वायु सेना के जवान कॉर्पोरल विक्की पहाड़े की गंभीर अवस्था में मौत हो गई। भारतीय वायु सेना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया है, “CAS एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी बहादुर कॉर्पोरल विक्की पहाड़े को सलाम करते हैं। जिन्होंने पुंछ सेक्टर में राष्ट्र की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं।”

सर्च ऑपरेशन जारी

इस हमले के बाद भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की स्थानीय इकाई ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया है। आजतक की खबर के अनुसार, सुरक्षाबल ने बताया कि “पूंछ में प्राकृतिक गुफाएं और अधिक जंगल का क्षेत्र होने की वजह से आतंकियों को पकड़ना मुश्किल हो गया है। ये आतंकी जंगलों में छिपकर अपनी साजिशों को अंजाम देते हैं।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...