back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana News: PM मोदी 11 फरवरी को द्वारका एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, लोकसभा चुनाव का फूंकेंगे बिगुल

Gurugram: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 फरवरी को द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाएंगे।

गुरुग्राम, हि.स.। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को गुरुग्राम भाजपा कार्यालय गुरुकमल में लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा आगामी 11 फरवरी के बाद होने की सम्भावना है।

हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें BJP को जीतनी हैं

इससे पहले कई बड़े प्रोजेक्ट जनता को समर्पित किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक है गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे है। कार्यालय के उद्घाटन के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन का मतलब यही है कि आज से पार्टी 100 फीसदी चुनावी मोड में आ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश पैदा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को जीतनी हैं। हर कार्यकर्ता को अब चुनाव के कार्य में सक्रिय कर दिया गया है।

पीएम ने दुनिया में भारत को मजबूत करने का किया काम

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 3 लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं, जो चुनाव के कार्य में दिन-रात एक कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिले, उसे शत-प्रतिशत पूर्ण करना है। किसी काम को छोटा या बड़ा नहीं समझना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें, इसके लिए ही हमें काम करना है। पीएम ने दुनिया में भारत को मजबूत करने का काम किया है।

जनता को बताएं BJP को वोट देना क्यूं जरुरी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएं। जनता को समझाएं कि क्यों बीजेपी को ही चुना जाए। बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरियों का जिक्र करें। बुजुर्गों की घर बैठे बन रही पेंशन का जिक्र करें। आम और खास के पास जाकर उनका मन जीतें। भाजपा के लिए मत देने को तैयार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले 3-4 दिन में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।

BJP चुनावी मोड में है

उन्होंने कहा कि देश में चुनाव लड़ने के लिए करीब 200 प्रत्याशियों का चयन हो चुका है। एक तरफ तो भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में आकर पूरी तरह से तैयार है, दूसरी तरफ कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। वहां नेताओं को हाईकमान जबरदस्ती चुनाव लड़वाना चाहता है और नेता चुनाव से भाग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी चुनावी मोड में है और कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत, सरकार की योजनाओं के बल पर ही नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...