back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वायु सेना ने खुद अपने लिए तैयार किया स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम ‘समर’, पहली बार किया गया सफल फायरिंग परीक्षण

Air Defense System: भारतीय वायु सेना ने अभ्यास ‘अस्त्र शक्ति’ के दौरान स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘समर’ का सफल फायरिंग परीक्षण किया है। यह प्रणाली मैक 2 से 2.5 की गति सीमा पर चलने वाली मिसाइलों के...

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय वायु सेना ने अभ्यास ‘अस्त्र शक्ति’ के दौरान स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘समर’ का सफल फायरिंग परीक्षण किया है। वायु सेना स्टेशन सूर्य लंका में आयोजित अभ्यास के दौरान इन-हाउस डिजाइन और विकसित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली ने पहली बार भाग लेकर विभिन्न संलग्न परिदृश्यों में फायरिंग परीक्षण उद्देश्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया। इस वायु रक्षा मिसाइल का भारतीय वायुसेना के रखरखाव कमान के तहत एक इकाई ने विकसित किया है।

हवाई खतरों का मुकाबला कर सकती है यह प्रणाली

यह प्रणाली मैक 2 से 2.5 की गति सीमा पर चलने वाली मिसाइलों के साथ हवाई खतरों का मुकाबला कर सकती है। ‘समर’ प्रणाली में एक ट्विन बुर्ज लॉन्च प्लेटफ़ॉर्म शामिल है, जिसमें खतरे के परिदृश्य के आधार पर सिंगल और सैल्वो मोड में दो मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता है। सुनिश्चित प्रतिशोध के लिए यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। इसे वायु सेना के 7 बेस रिपेयर डिपो और 11 बेस रिपेयर डिपो ने सिमरन फ़्लोटेक इंडस्ट्रीज और यामाज़ुकी डेन्की के साथ साझेदारी में विकसित किया है। ‘समर’ छोटी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली है, जो रूसी मूल की विम्पेल आर-73 और आर-27 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों का उपयोग करती है।

‘समर’ वायु रक्षा प्रणाली ने सभी फायरिंग परीक्षण पूरे

भारतीय वायु सेना बेस रिपेयर डिपो (बीआरडी) ने सुनिश्चित प्रतिशोध के लिए सतही वायु मिसाइल (एसएएमएआर) वायु रक्षा प्रणाली विकसित की है, जो नवीनीकृत रूसी आपूर्ति वाली विम्पेल आर-73 ई इन्फ्रारेड निर्देशित हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों (एएएम) से बनी है। सतह से हवा में कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली के रूप में उपयोग करने के लिए मंजूरी दे दी गई है। एयरो इंडिया-2023 में प्रदर्शित की गई ‘समर’ वायु रक्षा प्रणाली ने सभी फायरिंग परीक्षण पूरे कर लिए हैं। यूएवी, हेलीकॉप्टरों और लड़ाकू जेटों से निम्न-स्तरीय उड़ान वाले हवाई लक्ष्यों के खिलाफ इसकी सीमा 12 किमी. है।

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने दी जानकारी

भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि दरअसल, वायु सेना के पास हजारों विम्पेल आर-73 ई की सूची है, जिन्होंने अपनी उड़ान शेल्फ लाइफ पूरी कर ली है। ये अब लड़ाकू जेट से उपयोग करने के लिए सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए उन्हें कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली के रूप में एक नई भूमिका ‘समर’ के रूप में दी गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

MP को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात, खजुराहो में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयरबेस

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो को जल्द ही देश के सबसे बड़े एयरबेस का तोहफा मिलने वाला...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...