back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DMRC News: दिल्ली में मतदान के दिन बदल रहा मेट्रो का समय, यहां जानें 25 मई को दिल्ली मेट्रो का पूरा शेडयूल

Delhi Lok Sabha Chunav 2024: दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि आगामी शनिवार को चुनाव के दिन सभी लाइनों पर सेवाओं की शुरुआत सुबह 4 बजे से हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में लेकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अभी तक देश में पांच चरणों की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। अब 25 मई को छठे चरण का मतदान होना है। छठे चरण की मतदान प्रक्रिया में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसे लेकर पूरे प्रदेश में तैयारियां की जा रही हैं। इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी अपना नया प्लान बनाया है।

सुबह 4 बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (DMRC) ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि आगामी शनिवार को चुनाव के दिन सभी लाइनों पर सेवाओं की शुरुआत सुबह 4 बजे से हो जाएगी। जिससे इलेक्शन ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सुविधा का लाभ मिल सकें। DMRC ने आगे कहा कि वोटिंग के दिन दिल्लीवासियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए मेट्रो ने टाइमिंग में बदलाव किया है। DMRC ने बताया कि शनिवार को मेट्रो की सभी लाइनों पर ट्रेनें सुबह 4 से 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन सामान्य तौर पर मेट्रो की सेवाएं चलेंगी।

DTC भी शुरू करेंगी 4 बजे से बस सेवा

दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन के साथ इस चुनाव में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) ने भी सुबह 4 बजे से बस सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए रूट इस तरह से तय किए गए हैं ताकि दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और चुनावी अधिकारियों को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो। एक चरण में हो रहे मतदान के दिन डीटीसी ने कई आहम रूट्स पर बस सेवा संचालित करने का फैसला किया है।

डीटीसी द्वारा जारी बस रूट इस प्रकार है

डीटीसी द्वारा जारी बस रूट के अनुसार यह सेवा टिकरी बॉर्डर से पंजाबी बाग, आजादपुर से औचंदी बॉर्डर, आजादपुर से कुतुबगढ़, लामपुर बॉर्डर से आजादपुर, दहिसरा से मोरी गेट, लोनी गोल चक्कर से शिवाजी स्टेडियमस हर्ष विहार से सेंट्रल टर्मिनल, आनंद विहार आईएसबीटी से अवंतिका/रोहिणी, आनंद विहार से उत्तम नगर, मयूर विहार फेज 3 से धौरा कुआं, नोएडा सेक्टर 34 से आईएसबीटी कश्मीरी गेट और बदरपुर बॉर्डर से मोरी गेट के बीच जारी रहेंगी।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद

लोकसभा चुनाव की वोटिंग के चलते दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चाक चौबंद रहेगी। सभी यात्रियों की सही तरीके से जांच की जाएगी। मेट्रो स्टेशन और परिसर के बाहर अलग से सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। वोटिंग के दिन दिल्ली के सभी संस्थान बंद रहेंगे। इस दिन सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में छुट्टी रहेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro Timing Update: T20 वर्ल्ड कप में IND vs NAM मैच के चलते मेट्रो की आखिरी ट्रेन की टाइमिंग बढ़ी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के चलते दिल्ली मेट्रो ने 12 फरवरी को अपनी टाइमिंग में विशेष बदलाव किया है।...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...