back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

G20 Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन 8-10 सितंबर तक पूरी तरह रहेंगे बंद, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

G20 Summit 2023 in Delhi: दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसके अनुसार 8 से 10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन पूरी तरह बंद रहेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारिया लगभग अपने अंतिम रूप में पहुंच चुकी है। जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानो की सुरक्षा को लेकर सरकार ने पुख्ता इतंजाम किए है। राजधानी में अभी से बड़े पैमाने पर ऐहतियात बरते जा रहे हैं। इसी क्रम में अब दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो के संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। दिल्ली पुलिस द्वारा एडवाइजरी के अनुसार 8 से 10 सितंबर को दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन पूरी तरह बंद रहेंगे। इसमें सेंट्रल दिल्ली से लेकर साउथ दिल्ली तक के स्टेशन शामिल हैं। हालांकि, मेट्रो सेवा बाधित नहीं होगी और पूरी तरह चलती रहेगी।

ये ट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार 8 से 10 सितंबर के दौरान मोती बाग, बीकाजी कामा प्लेस, मुनिरका, आरके पुरम, आईआईटी और सदर बाजार कैंटोनमेंट मेट्रो स्टेशन पर आवागमन बंद रहेगा। यहां से यात्री ना तो मेट्रो स्टेशन के अंदर आ सकते हैं और ना ही यहां से बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद रहेगा, क्योंकि यह आयोकामा प्लेस को सेंसिटिव मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट में रखा गया है। वहीं, धौला कुआं, खान मार्केट, जनपथ, सुप्रीम कोर्ट और बीकाजी कामा प्लेस को सेंसिटिव मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट में शुमार किया गया है।

Delhi Metro Untitled_design__7_.png Delhi Metro Untitled_design__8_.png

207 ट्रेन सेवाएं रद्द

जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक अवकाश का भी ऐलान कर दिया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहें है। इसी के चलते रेलवे ने दिल्ली आने वाले कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। नॉर्थन रेलवे के मुताबिक, नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 9, 10 और 11 सितंबर को कुल 207 ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 36 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का फैसला किया गया है।

यात्री इन मेट्रो स्टेशनों से कर सकते है यात्रा

जी20 सम्मेलन के दौरान दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को चालू रखा गया है। लेकिन उनके अधिकांश गेट सुरक्षा के मद्देनजर बंद रखे जाएंगे। जैसे IG एयरपोर्ट पर सिर्फ गेट नंबर एक को यात्रियों के लिए चालू किया है। इसके साथ कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर केवल गेट नंबर एक यात्रियों की सुविधाओं के लिए उपलब्ध होगा। वहीं लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए केवाल गेट नंबर 5 खुला रहेगा बाकी गेट पूरी तरह से बंद रहेंगे। जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर दो नंबर गेट खुला रहेगा, आश्रम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर दो खुला रहेगा। और जनपथ मेट्रो स्टेशन पर गेट नंबर 2 खुला रहेगा 1 3 और 4 बंद रहेगा। बारहखंभा रोड मेट्रो स्टेशन गेट नंबर दो खुला रहेगा। इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक को खुला रखा गया है। गौरतलब है कि G20 के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई सड़कों को बंद कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro से सफर करने वाले दें ध्यान! आज से 26 जनवरी तक कुछ मेट्रो स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...