back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Science & Technology: सावधान! Apple ने इंडिया समेत 91 देशों को जारी किया अलर्ट, I-phone हैकिंग पर जताई चिंता

New Delhi: ऐप्पल ने I-phone यूजरों के फोन हैक करने पर अलर्ट जारी किया है। कंपनी ने इससे संबंधित इंडिया समेत 91 देशों को सावधानी बरतनें की सलाह दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिकन स्मार्टफोन कंपनी ऐप्पल ने इंडिया समेत 91 देशों को I-phone पर जासूसी और हैक होने की समस्याओं को लेकर चेतावनी दी है। कंपनी ने कहा कि कोई अज्ञात शक्ति यूजरों के I-phone का एक्सिस पाकर लोगों की जासूसी करना चाहता है। ऐप्पल ने लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

पैगासिस का फिर हुआ उल्लेख

ऐप्पल कंपनी ने आज अपने बयान में कहा है कि “कोई भाड़े की कंपनियों को हायर करके I-phone यूजरों के फोन को हैक करने की फिराक में है। पैगासिस जैसी कंपनी इस तरह के काम करने में सक्षम है। इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि पैगासिस ने फिर से जासूसी की है या नहीं। ऐप्पल इस मामले की जांच में जुटी है। ऐप्पल ने I-phone यूजरों से अपील की, कि कृप्या इस मुद्दे को गंभीरता से लें।” कूपरिनो में स्थित कंपनी ने बताया कि “इस तरह की जासूसी से लोगों की निजी जिंदगियों पर प्रभाव पड़ता है। इससे लाखों-करोड़ों का नुकसान होता है।”

जानेमाने चेहरों को बनाया जाता है टारगेट

ऐप्पल ने एक भाड़े की कंपनी को यूजरों के फोन को हैक करते हुए पाया है। इस दौरान यूजर की ऐप्पल आई को हैक किया जाता है। हैकर्स अधिकतर उन लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं जो जाने-माने चेहरे होते हैं इस लिस्ट में लोगों की पहचान और काम को टारगेट बनाया है। कुछ समय पहले भी दुनियाभर में मशहुर लोगों की लिस्ट में भारत के भी दिग्गज नेताओं के I-phone को टारगेट बनाया गया था। इस लिस्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। राहुल गांधी और विपक्ष के सभी नेताओं ने इसको लोगों की सुरक्षा का मुद्दा बनाकर मोदी सरकार पर हमला किया था। इसके बाद केंद्रीय आई टी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया था। इस हैकिंग का आरोप इज़राइल स्थित पैगासिस कंपनी पर लगा था।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵