back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rozgar Mela: नौकरियां ही नौकरियां! PM मोदी ने आज 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र किया वितरित

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए।

नई दिल्ली, हि.स.। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए ‘विकसित भारत’ का निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करता है।

PM ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र आपके परिश्रम और प्रतिभा का नतीजा

नवनियुक्त युवाओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये नियुक्ति पत्र आपके परिश्रम और प्रतिभा का नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पाने वालों की प्राथमिकता देशवासियों के जीवन को सुगम बनाना होना चाहिए।

रोजगार मेला देश भर के 37 स्थानों पर किया आयोजित

उल्लेखनीय है कि यह रोजगार मेला देश भर के 37 स्थानों पर आयोजित किया गया। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग, वित्तीय सेवाएं विभाग, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में योगदान करेंगे।

ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध

नवनियुक्त कर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा। आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर ‘कहीं भी किसी भी उपकरण पर’ सीखने के प्रारूप में 800 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Women Reservation Bill: आ गई तारीख! महिला आरक्षण बिल इस दिन लाएगी सरकार; ऐसे होगा पास, जानिए क्या है महिला आरक्षण बिल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला आरक्षण बिल को लेकर केंद्र सरकार की तैयारी अब तेज होती दिख रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस अहम...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵