back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की किसानों को फटकारा, कहा- बड़े शर्म की बात है कि आप बच्चों को कर रहे हैं आगे

Farmer Protest: पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली कूच के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पंजाब और हरियाणा के किसान अपनी मांगो को लेकर दिल्ली कूच के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों का मुद्दा पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में भी उठा, जिसको लेकर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने मृतक किसान शुभकरण की मौत की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की बात तो कही लेकिन किसानों को किसी दूसरे कारणों से फटकार भी लगाई है।

आप लोगो को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है

पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन को लेकर आज सुनवाई की, हाई कोर्ट ने दोनों राज्यों को इस मामले में जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहने की बात कही। सुनवाई में कोर्ट के तेवर उस समय कड़े हो गए जब हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट को प्रदर्शन की तस्वीरें सबूत के रूप में दिखाई। जिसको देखकर हाई कोर्ट ने किसान आंदोलनकारियों पर कड़ी टिप्पणी की। उच्च न्यायलय ने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि आप लोग बच्चो को आगे कर रहे हैं, कैसे माता पिता हैं। कोर्ट ने आगे कहा कि बच्चों के आड़ में प्रदर्शन और वो भी हथियारों के साथ। हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए किसान आंदोलनकारियों को कहा कि आप लोगो को यहां खड़े होने तक का अधिकार नहीं है।

हाई कोर्ट ने निर्दोष लोगो को प्रदर्शन में आगे करने को काफी शर्मनाक कहा

हाई कोर्ट ने प्रदर्शनकारी किसानों से कहा कि आप दिल्ली जंग करने जा रहे हैं, यह पंजाब का कल्चर नहीं है। हाई कोर्ट ने निर्दोष लोगो को प्रदर्शन में आगे करने को काफी शर्मनाक कहा और हाथों में तलवार लेकर किस तरह का शांतिपूर्वक प्रोटेस्ट है। इस बात पर किसानों को फटकार लगायी। हाईकोर्ट ने मृतक किसान की मौत की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने की बात कही। इसके लिए 3 सदस्यीय समिति बनाने का आदेश दिया।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बजट समझने के लिए इनके नेताओं को काउंसलिंग की जरूरत

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट की...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...