back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शाहजहां शेख के केस को CBI को सौपने के आदेश के खिलाफ ममता सरकार की याचिका को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

Bengal News: संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी सरकार ने इस मामले को लेकर तुरंत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका डाली थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ममता बनर्जी सरकार ने इस मामले को लेकर तुरंत सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका डाली थी। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की इस याचिका पर सुनवाई का समय देने से इनकार किया है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुनवाई कब होगी, इसको लेकर निर्णय चीफ जस्टिस लेंगे। दरअसल पश्चिम बंगाल सरकार ने शाहजहां शेख का केस सीबीआई को सौपें जाने के कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई के लिए याचिका डाली थी।

इसके लिए CJI से संपर्क करें वो ही केस को जल्दी सुनवाई के लिए फैसला लेंगे

ममता बनर्जी सरकार की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई की मांग की थी। सिंघवी ने दलील रखी थी कि इस मामले को लेकर जल्द सुनवाई की जाए नहीं तो हमे कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के अवमानना का सामना करना पड़ेगा। इस मामले को लेकर जस्टिस संजीव खन्ना ने उनसे कहा कि इसके लिए CJI से संपर्क करें वो ही केस को जल्दी सुनवाई के लिए फैसला लेंगे। चीफ जस्टिस लंच के समय तय करेंगे कि पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका में सुनवाई कब होनी चाहिए।

यह सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशो का उल्लंघन भी है

ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जो दलील रखी है, उसमे लिखा है कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने 4.30 बजे तक का समय दिया जो कि हमारे अधिकारों का हनन करता है। उन्होंने दलील दी कि गलत आरोप लगाकर संदेशखाली मामले का केस सीबीआई को ट्रांसफर किया गया। ममता बनर्जी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील में लिखा कि हमारी SIT इसकी सही से जांच कर रही थी। ऐसे में सीबीआई को यह मामला ट्रांसफर करना गलत है। यह सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशो का उल्लंघन भी है। ममता बनर्जी के वकील ये दलील देते रहे कि उनकी पश्चिम बंगाल की पुलिस इसकी तेजी से जांच कर रही है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵