back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आतिशी ने पेश किया बजट, शिक्षा पर जोर; दिल्ली में लाडली बहना के तर्ज पर हर महिला को 1000 रु देंगे केजरीवाल

Delhi Budget 2024: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार(आज) 4 मार्च को देश की राजधानी के लिए 76000 करोड़ रूपए का बजट पेश किया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने सोमवार(आज) 4 मार्च को देश की राजधानी के लिए 76000 करोड़ रूपए का बजट पेश किया। वहीं केजरीवाल सरकार ने पिछली बार देश की राजधानी के लिए 78000 करोड़ रूपए का बजट पेश किया था। अपकी बार यह बजट 2000 करोड़ रूपए घट गया है।

राजधानी दिल्ली की हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे

इस बजट की घोषणा दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने किया और कहा कि बजट में इस साल शिक्षा के लिए 16393 करोड़ रुपए का प्राविधान रखा गया है। यह कुल बजट के 21% के बरारबर है। इस बार भी दिल्ली सरकार ने शिक्षा पर पूरा जोर दिया है। इस बजट की सबसे बड़ी घोषणा अरविंद केजरीवाल ने की और बताया कि राजधानी दिल्ली की हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। यह राशि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 18 वर्ष से ऊपर की हर महिला को दी जाएगी।

दिल्ली में राम राज्य के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि जब वह और उनके पार्टी के लोग वर्ष 2013 में राजनीति में आए थे, तो लोगो का कहना था कि वोट डालने से क्या फर्क पड़ता है, नेता आते हैं और जाते हैं लेकिन उन लोगो की जिंदगी में कुछ फर्क नहीं पड़ता है। आतिशी आगे कहती हैं कि उनकी सरकार ने दिल्ली में राम राज्य के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया है। अरविंद केजरीवाल की सरकार का दसवां बजट पेश करते हुए मैं दावे के साथ कह सकती हूँ कि आम आदमी के जीवन में पहले से परिवर्तन आया है।

इसे साकार करने के लिए हमे लंबी दूरी तय करनी है

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा कि उनकी सरकार पिछले 9 साल से रामराज्य को साकार करने में दिन रात लगे हुए हैं। इसे साकार करने के लिए हमे लंबी दूरी तय करनी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले आम इंसान को अस्तपतालो का महंगा बिल चुकाना पड़ता था। उनके परिवार को जेवर गिरवी रखना पड़ता था। पढ़ाई पूरी करने क बाद भी बच्चों को नौकरी नहीं मिलती थी। ऐसे समय में अरविंद केजरीवाल सबकी एक उम्मीद की किरण बनकर नजर आए। दिल्ली की जनता ने उनकी सच्चाई पर भरोसा किया और हमारी पार्टी को भारी बहुमत देकर अपना आशीर्वाद दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गडकरी ने दिल्ली MCD ग्रीन टैक्स पर उठाए सवाल, खत्म करने के दिए संकेत, पूछा- यह टोल क्यों वसूल रहे हैं?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में प्रवेश और बाहर निकलने वाले कॉमर्शियल वाहनों...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...