back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले माले विधायक आलम ने की मांझी से मुलाकात, लालू यादव ने चला सियासी दांव

Patna: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, मांझी की भी पाला बदलने की खबरें आ रही हैं।

पटना, हि.स.। बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले शनिवार को बलरामपुर से माले विधायक महबूब आलम जीतन राम मांझी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में मुलाकात हुई है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने मांझी को मनाने के लिए माले विधायक को दूत बनाकर भेजा है। ऐसे में सियासी गलियारे में एक बार फिर मांझी के पाला बदलने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि HAM ने किसी भी तरह के सियासी खेल से इनकार किया है।

लालू प्रसाद ने चला आखिरी दांव

नई सरकार के गठन के बाद से ही राजद और कांग्रेस फ्लोर टेस्ट से पहले बड़े खेल का दावा कर रहा था। कहा जा रहा है कि बड़े सियासी खेल की अटकलों के बीच लालू प्रसाद ने अपना आखिरी दांव चल दिया है।

मांझी के पाला बदलने की अटकलें हुईं तेज

राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही जीतन राम मांझी एक और मंत्री पद की मांग कर सरकार पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने यह तक कहा था कि कांग्रेस की तरफ से उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया जा रहा है। मांझी ने कहा था कि एक रोटी से उनका पेट नहीं भरने वाला है और पेट भरने के लिए कम से कम दो रोटी की जरूरत है। मांझी के इस बयान के बाद कहा जा रहा था कि वे कभी भी पाला बदल सकते हैं।

क्या सही में बिहार में बड़ा खेल होने वाला है?

HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा था कि वे उन्हें जो एक मंत्री पद मिला है वे उससे संतुष्ट हैं। वहीं जीतन राम मांझी ने कहा था कि वे कुर्सी की लालच में किसी को धोखा नहीं दे सकते हैं और पूरी मजबूती से नीतीश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। अब जब बीजेपी का कोई भी नेता पटना में मौजूद नहीं है तो लालू ने अपनी सियासी चाल चलते हुए बड़े ऑफर के साथ अपने दूत के रूप में माले विधायक को मांझी को मनाने के लिए भेजा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सही में बिहार में बड़ा खेल होने वाला है?

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...