नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क ।जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखना आम है, लेकिन यह कई लोगों के लिए चिंता का कारण बन जाता है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ, निखरी और जवां नजर आए। आजकल स्ट्रेस, प्रदूषण, गलत खानपान और अनियमित स्किन केयर इसे समय से पहले उभार देते हैं।
इससे चेहरा थका-थका और उम्रदराज नजर आने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक जवां और ग्लोइंग बनी रहे, तो इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की बजाय कुछ सरल घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं।
नारियल तेल है कारगर
आप नारियल तेल को स्किन के लिए अपनाएं। यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उसे फर्म और टाइट बनाने में मददगार है। रात को सोने से पहले हल्की मालिश करें, कुछ समय के लिए छोड़ दें और फिर हल्के पानी या मुलायम कपड़े से साफ कर लें।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
अगर आपके पास एलोवेरा है तो इसे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के लिए इस्तेमाल करें। एलोवेरा में मौजूद एंटी-एजिंग और मॉइस्चराइजिंग गुण त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं। ताजा जेल चेहरे पर लगाएं, कुछ देर रहने दें और फिर धो लें। इससे आपका चेहरा निखर जाएगा।
खीरे का पैक
खीरा भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह चेहरे को ठंडक देता है और त्वचा को नेचुरली टाइट बनाता है। खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं, 10-15 मिनट तक रखें और फिर हल्के पानी से धोकर साफ कर लें।
केला का फेस पैक
आप केला भी स्किन को ग्लोइंग और टाइट बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। केले में मौजूद पोषक तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। आप केला और दही का फेस पैक बनाएं—केले का पेस्ट लें, उसमें दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के पानी से धोकर साफ कर लें।
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते है।





