नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । आइस क्यूब मसाज या आइस डीप एक आसान स्किन केयर तरीका है, जो पोर्स को टाइट करने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है। इससे त्वचा में कसाव आता है, स्किन फ्रेश और यूथफुल दिखती है। साथ ही यह पफीनेस यानी फूली हुई त्वचा को कम करने में भी कारगर है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ अप्थाल्मोलॉजी के अनुसार, खासकर आंखों के नीचे की त्वचा में अतिरिक्त फैट, ढीली त्वचा और पिग्मेंटेशन कम करने में ठंडी सेक कारगर हो सकती है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स के साथ कोल्ड प्रेस को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है।
PubMed के अनुसार, मसल्स के दर्द और सूजन को कम करने के लिए बर्फ की सिकाई घाव भरने और चोट सुधारने में कारगर है। इसी तरह, आइस क्यूब्स से फेस मसाज करने पर त्वचा को लाभ मिलता है। आइस क्यूब्स कुछ नेचुरल इंग्रेडिएंट्स के साथ दाग-धब्बे और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स को भी कम कर सकते हैं।
एलोवेरा आइस क्यूब्स से फेस मसाज
पानी की जगह आप एलोवेरा जेल के क्यूब्स जमा कर सकते हैं, इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इनसे फेस मसाज करने पर त्वचा हाइड्रेट रहती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और रैशेज या स्किन इरिटेशन में भी राहत मिलती है।
आंवला आइस क्यूब्स से चमकदार और युवा त्वचा
विटामिन C से भरपूर आंवला त्वचा और बालों दोनों के लिए फायदेमंद है। आंवला के आइस क्यूब्स को फेस पर लगाने से त्वचा चमकदार, क्लीन और यंग दिखती है। यह डार्क स्पॉट्स और डलनेस को कम करने में भी मदद करता है।है.
चावल का पानी और ग्रीन टी
स्किन केयर में चावल का पानी और ग्रीन टी ट्रेंड में हैं। इन्हें मिलाकर आइस क्यूब्स बनाकर फेस मसाज करने से त्वचा में कसाव आता है, एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है और ऑयली स्किन वाले लोग इससे विशेष लाभ पा सकते हैं।
नीम आइस क्यूब्स और फेस पैक से त्वचा की सफाई
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम फोड़े-फुंसी, पिंपल और इंफेक्शन कम करने में मदद करता है। नीम के पत्तों को उबालकर इसके पानी के आइस क्यूब्स से फेस मसाज फायदेमंद है। इसमें टी-ट्री ऑयल मिलाकर और भी प्रभाव बढ़ाया जा सकता है। नीम की पत्तियों और छाल का फेस पैक भी त्वचा के लिए लाभकारी है।
चुकंदर और गुलाब जल के आइस क्यूब्स से ग्लोइंग त्वचा
पानी की जगह चुकंदर का रस और गुलाब जल के आइस क्यूब्स इस्तेमाल करने से त्वचा को गुलाबी निखार और फ्रेशनेस मिलती है। ये पिगमेंटेशन और फाइन लाइन्स कम करने में मददगार हैं। गुलाब जल नेचुरल टोनर का काम करता है, जबकि चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होकर त्वचा के लिए फायदेमंद है।





