नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अगर आप भी अपनी स्किन केयर को लेकर कॉन्शियस हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। सुबह-सुबह उठते ही आपको अपनी त्वचा का किस तरह से ध्यान रखना है यह बताया जाएगा। खाने-पीने का सीधा कनेक्शन हमारी त्वचा से होता है जो स्किन को हेल्दी बनाता है। पार्लर में स्किन ट्रीटमेंट लेने से अच्छा है आप घरेलू तरीकों से अपनी त्वचा का ध्यान रखें। सबसे ज्यादा जरूरी है की आपकी त्वचा अंदर से ग्लो करे।
सुबह उठकर पानी न पीना
जब आप सुबह-सुबह उठती हैं तो सबसे पहले आपको पानी पीना चाहिए यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाती है। अक्सर महिलाएं यह गलती करती है कि सुबह-सुबह पानी नहीं पीती जिसकी वजह से स्किन पर बुरा असर पड़ता है। पानी नहीं पीने की वजह से शरीर के टॉक्सिन बाहर आ जाते हैं, जो चेहरे पर मुंहासे की वजह बनते हैं।
कॉफी या चाय
भारत में ज्यादातर लोग सुबह-सुबह चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं जो ट्रेंड बन गया है। आपको सुबह-सुबह खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीना चाहिए इससे एसिडिटी हो जाती है। अगर सुबह-सुबह आप चाय कॉफी पी रहे हैं तो इससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है चेहरे का ग्लो भी कम हो सकता है।
सनस्क्रीन
सनस्क्रीन हमारी त्वचा के लिए बहुत जरूरी होता है। आपको अपने चेहरे पर सुबह-सुबह सनस्क्रीन अप्लाई करना चाहिए ताकि दिन भर ग्लो बना रहे। सुबह की भागादौड़ी में सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी ना भूले। यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है और एजिंग की प्रॉब्लम को बढ़ा देता है।
नहाने के दौरान की गलतियां
सुबह-सुबह उठने के बाद आपको अगर अपना चेहरा डल लगता है तो आपको फेस वॉश नहीं करना चाहिए। इस तरह से आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। अगर आप नहाने जा रहे हैं तो आपको पहले शावर लेना चाहिए। इस तरह से आपकी त्वचा का रूखापन ठीक हो जाता है।





