back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Skin Care Tips: आपकी त्वचा हमेशा दिखेगी यंग, फॉलो कर लीजिए ये स्किन केयर रूटीन

चेहरे पर फाइन लाइंस और रिंकल्स दिखने की वजह से चेहरे पर एजिंग नजर आती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए स्किन केयर रूटीन फॉलो कर लीजिए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आपको अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए किसी केमिकल प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपनी त्वचा को जवां दिखाने के लिए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना ही काफी रहेगा। आपको हमेशा अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज रखना है और इसके अलावा कुछ ऐसे काम भी करने हैं जो आपकी त्वचा को हमेशा ग्लोइंग बनाए रखते हैं। अगर आप ज्यादा समय बाहर रहती हैं तो चेहरे से डर्ट और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने के लिए ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।

सनस्क्रीन 

आपको सुबह फेस वॉश करने के बाद सनस्क्रीन का इस्तेमाल चेहरे से लेकर गर्दन तक करना चाहिए। यह आपके चेहरे को मॉइश्चराइज रखता है। अगर आप एक वर्किंग वुमन है और धूप में ऑफिस जाती हैं तो यह यूवी रेज से आपकी त्वचा को बचाता है। सनस्क्रीन आपकी त्वचा को स्किन प्रॉब्लम्स से भी बचाता है। सनस्क्रीन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है इससे त्वचा संबंधित परेशानियाँ नहीं होती है। 

क्रीम

चेहरे पर आपको मार्केट वाले केमिकल क्रीम लगाने की जरूरत नहीं है। आपको रेडीनोएडा क्रीम इस्तेमाल करना चाहिए, जिसे विटामिन ए से बनाया जाता है। यह आपके चेहरे से रेडिकल्स को खत्म करता है और इलास्टिन और कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ा देता है। इसकी वजह से फाइन लाइंस, रिंकल्स, और पोर्स जैसी समस्याएं नहीं होती है। आपको रेटिनॉल बेस्ड क्रीम को रात में सोने से पहले इस्तेमाल करना चाहिए। इस तरह से आपकी त्वचा यंग नजर आती है।

अंदर आई क्रीम

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो रहे हैं तो आपको सेंसेटिव स्किन के लिए अंडर आई क्रीम लगाना चाहिए। आंख बहुत सेंसिटिव होती है इसलिए आपको मार्केट का कोई भी केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आई क्रीम को अपनी आंखों के आसपास जरूर लगाएं इससे आपकी त्वचा यंग नजर आती है। आपको मोबाइल का भी कम इस्तेमाल करना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...