नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आपको अपनी स्किन केयर में महंगे-महंगे प्रोडक्ट को ऐड करने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी त्वचा डल नजर आ रही है तो फिटकरी का इस्तेमाल करें। स्किन केयर के लिए महंगे-महंगे केमिकल प्रोडक्ट किसी काम के नहीं होते हैं यह उल्टा त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। आपको हमेशा स्किन केयर नेचुरल तरीकों से करना चाहिए जो चेहरे को किसी तरह का नुकसान न होने दे। आपको चेहरे पर फिटकरी और नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए यह त्वचा के लिए वरदान साबित होता है।
ग्लो करती है स्किन
फिटकरी और नारियल तेल को मिक्स करके चेहरे पर लगाने से त्वचा ग्लो करने लग जाती है। आपको इन दोनों चीजों को एक साथ मिक्स कर लेना है और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करना है। इस तरह से चेहरे पर मौजूद डेड सेल्स आसानी से रिमूव हो जाते हैं। इसके अलावा फिटकरी और कोकोनट का तेल एजिंग प्रॉब्लम को भी सॉल्व कर देता है। आपके चेहरे पर झुर्रियों की समस्या है तो यह आसानी से खत्म हो जाती है।
मॉइश्चराइजर
फिटकरी और नारियल का तेल एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से यह मॉइश्चराइजर का काम करता है। यह आपकी त्वचा की ड्राइनेस को आसानी से दूर कर देता है। आपको मार्केट के महंगे महंगे प्रोडक्ट की बजाय फिटकरी और नारियल के तेल को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। यह आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनता है और चेहरे पर मौजूद जिद्दी दाग धब्बों को भी आसानी से हटा देता है।
स्किन प्रॉब्लम्स का इलाज
फिटकरी और नारियल का तेल स्किन प्रॉब्लम्स का एक बहुत बड़ा सॉल्यूशन है। इन दोनों चीजों को इस्तेमाल करने के बाद आपको किसी दूसरे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात तो यह है कि इसका कोई नेगेटिव इफेक्ट भी आपके चेहरे पर नहीं होता है। इसके अलावा आपको अपनी त्वचा ब्राइट और मुलायम नजर आती है।




