नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं को खूबसूरत स्किन बहुत अच्छी लगती है जिस पर कोई दाग-धब्बे या पिंपल्स ना हों। लेकिन आज के समय में ऐसा होना काफी मुश्किल है ज्यादातर महिलाओं की शिकायत रहती है कि उनके चेहरे पर दाग-धब्बे रहते हैं। आपकी सभी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए एक खास सॉल्यूशन मौजूद है। आपको रात को सोने से पहले स्किन केयर रूटीन में स्किन व्हाइटनिंग फेशियल को शामिल कर लेना चाहिए। यह आपके चेहरे को अंदर से ग्लोइंग बनता है।
चेहरा साफ करें
ध्यान रहे की फेशियल करने से पहले आपको चेहरा अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। आप चाहे तो चेहरे को साफ करने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से सारी टैनिंग निकल जाती है। अब आपको चेहरे को पानी से हल्का धो लेना है और 5 मिनट बाद गले टिशु से इसे पोंछ लेना है।
स्क्रबिंग
चेहरे की गंदगी को साफ करने के लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करें। इसके अलावा आप बेसन भी लगा सकती हैं। आपको यह फेस पर 8 से 10 मिनट तक मालिश करते हुए रखना है इसके बाद चेहरे को धो लेना है। चेहरे पर स्क्रब करने से स्किन की अच्छी तरह से सफाई हो जाती है किसी तरह का दाग धब्बा नहीं रहता।
फेस पैक
फेस पैक बनाने के लिए आप चाहे तो मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर, दूध या फिर शहद को भी मिला सकती हैं। आपको सबसे पहले यह पैक हल्का गीला करना है इसके बाद अपने चेहरे पर अप्लाई करना है। अब यह सुख जाए तो आपको चेहरा धो कर सोना है।
टोनर लगाएं
रात को सोने से पहले आपको स्किन व्हाइटनिंग करने के लिए टोनर की भी जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको चावल का पानी इस्तेमाल करना है। इस तरह से आपको कोरियन ग्लास स्किन भी मिलती है जो ज्यादातर महिलाओं को पसंद आती है।




