back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चेहरे पर जमकर लगा रही हैं दही तो जान लीजिए नुकसान, न करें ऐसी गलती

अपनी त्वचा को मुलायम बनाने के लिए महिलाएं दही का इस्तेमाल करती हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। चेहरे के गोरेपन के लिए महिलाएं ज्यादातर दही का इस्तेमाल करती हैं यह चेहरे की गंदगी को भी साफ कर देता है। चेहरे पर दही के इस्तेमाल से चेहरा चमकने लगता है और ग्लो करता है। लेकिन अगर आप दही का इस्तेमाल चेहरे पर हद से ज्यादा कर रही है तो यह आपको नुकसान भी दे सकता है। किसी भी चीज का ज्यादा इस्तेमाल करना नुकसानदायक ही होता है। स्किन केयर में आपको दही का इस्तेमाल उचित मात्रा में ही करना चाहिए। 

चेहरे पर होगा रूखापन 

अगर आप रोज-रोज चेहरे पर दही लगा रही हैं और चेहरे को चमकाने की कोशिश कर रही है तो यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। रोजाना चेहरे को दही के संपर्क में नहीं ले जाना चाहिए क्योंकि इससे आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। 

एलर्जी बढ़ सकती है 

अगर आप स्किन केयर में दही का इस्तेमाल रोजाना कर रही है तो इस तरह से चेहरे पर एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है। स्किन केयर के लिए दही का इस्तेमाल करना एक घरेलू तरीका है लेकिन आपको ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए। 

सनबर्न की प्रॉब्लम 

स्किन केयर रूटीन में अगर आप हमेशा दही का इस्तेमाल कर रही हैं तो सनबर्न की प्रॉब्लम हो सकती है। दही में एसिड होते हैं जो धूप के संपर्क में आने से चेहरे को जला देते हैं। 

मुंहासे की प्रॉब्लम 

दही में नेचुरल बैक्टीरिया होते हैं जो त्वचा पर कील मुंहासे की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ऐसे मैं आपको दही का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए नहीं तो पिंपल्स की प्रॉब्लम भी हो सकती है। 

कैसे करें इस्तेमाल 

दही को आपको अपने चेहरे पर हफ्ते में दो से तीन बार ही लगाना चाहिए। दही लगाने के बाद आपके चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। अगर आप कहीं धूप में बाहर जा रही है तो सनस्क्रीन भी अप्लाई करें। आपको अपनी त्वचा पर दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

झाइयों से छुटकारा पाना अब आसान, हफ्ते में तीन दिन ये चीज लगाएं और पाएं दमकती स्किन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज की अनहेल्दी लाइफस्टाइल, गलत खानपान, बढ़ता तनाव और हार्मोनल बदलावों का असर सीधे हमारी त्वचा पर दिखाई देने लगा है।...
spot_img

Latest Stories

क्या Akshay Kumar की फिल्म पर भारी पड़ेगी की Dhurandhar 2? बॉक्स ऑफिस पर होगी टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही...

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵