back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Relationship Tips कभी भी भूलकर न करें ये गलतियां, वरना पार्टनर के साथ रिश्ते हो जायेंगे खराब

कई बार पार्टनर के साथ छोटी-मोटी नोक झोंक हो जाती है। आप कुछ बड़ी गलतियां कर रहे हैं तो आपका रिश्ता खटास में पड़ सकता है। जिसकी वजह से आप दोनों के अलग होने की नौबत भी आ सकती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी होता है विश्वास भरोसा, इसके साथ ही  पार्टनर का समझदार होना।  अगर यह तीन चीजे होती हैं तो पार्टनर के साथ रिश्ता बहुत दूर तक जाता है।  और उस रिश्ते का एक अलग ही एहसास वा जुड़ाव होता है। लेकिन इस रिश्ते को  बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर को एक दूसरे को समझना और उसका ख्याल भी रखना बहुत जरूरी होता है। वरना छोटी-छोटी बातें इतनी बड़ी हो जाती है  कि दोनों के बीच दरार पड जाती है। और यह दरार रिश्ते पर ग्रहण लगा देती है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ लंबे समय तक रिश्ता कायम रखना चाहते हैं। या फिर उसका ख्याल रखना चाहते हैं। तो आपको छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना होगा। इसके साथ ही भूलकर भी आपको कुछ गलतियों को करने से  बचना होगा।  तभी आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं।  इस आर्टिकल में हम आपको यह बताएंगे कि आप को अपने पार्टनर के साथ भूलकर कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए।

अपमानजनक शब्दों से बचें

झगड़े के दौरान ज्यादातर लोग गुस्से में अपना आपा खोकर अपने पार्टनर को ढेर सारी बुरी बुरी बातें बोल देते हैं। लेकिन किसी भी बहस के दौरान अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना बड़ी लड़ाई का रूप दे देता है। ऐसे मेंआपकी बातों और कड़वे शब्दों से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है। या फिर इतना गुस्सा आ सकता है कि वह आपके  रिश्ते को खत्म करने की कगार पर भी पहुंच सकता है।  इसलिए अपने शब्दों पर और अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। कड़वे शब्द बोलने से परहेज करें।

मजाक सीमित रखें

कुछ लोग जाने अनजाने परिवार वालों, और  दोस्तों  सामने अपने पार्टनर का मजाक उड़ाते हैं।  वह यह नहीं देखते कि हम कहां हैं और कहां नहीं है। ऐसे में अपने पार्टनर का मजाक बना देते हैं।  जिसके कारण पार्टनर्स को इस बात का बुरा लगता है।  और उसे गलत फील होता है।  जिसके बाद उसका पार्टनर बाद में उस पर चिल्लाता है। और दोनों के बीच काफी भयंकर लड़ाई होती है। जिसके परिणाम स्वरूप दोनों के बीच रिश्ता खराब हो जाता है।

दूसरों से कंपेयर ना करें

हर आदमी में कुछ अच्छाइयां तो कुछ बुराइयां होती हैं। साथ ही कुछ अच्छी क्वालिटी भी  होती हैं। जैसे  सामने वाला वह कार्य नहीं कर सकता है। जो दूसरा करने असमर्थ हो। ऐसे में आप अपने पार्टनर की किसी तीसरे व्यक्ति के सामने कंपेयर ना करें। उसकी बुराई ना करें उसको नीचा दिखाने की कोशिश ना करें। ऐसे में अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी रिश्ता खतरे में पड़ जाएगा।

पुरानी बातें ना दोहराएं

कहते हैं कि जो बीत गया सो बीत गया,  उस पर मिट्टी डालो तभी रिश्ते को आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन कई लोगों की आदत होती है कि कुछ  लोग अपने पार्टनर की कई पुरानी बातों को लेकर उन्हें परेशान करते हैं। जिससे पार्टनर नाराज हो जाता है।  जिसके बाद दोनों के बीच एक कहासुनी शुरू हो जाती है।  और यह कहासुनी लड़ाई में तब्दील हो जाती है। जिसके बाद  दोनों के रिश्तों में दरारें आनी लगती है। फिर यही दरारे एक दिन रिश्ता खत्म कर देती हैं। इसलिए कोशिश करें कि पार्टनर की पुरानी बातें दोहराने से बचें। 

पार्टनर के घर वालों की बुराई ना करें

अगर आपके पार्टनर आपके परिवार को पूरा सामान देता है तो यह आपका भी कर्तव्य है। कि आप भी सामने वाले परिवार की  पूरी इज्जत करें। ध्यान रखें कि किसी रिश्तेदार के सामने अपने पार्टनर के घर वालों की बुराई ना करें।  अकेले में भी बुराई करने से बचें। अगर आप अपने पार्टनर की बुराई समाज  या किसी तीसरे व्यक्ति के सामने करते हैं तो पार्टनर को बुरा लग सकता है।  जिसके कारण आप दोनों के बीच रिश्ते में दरार आ सकती है। जो ठीक नहीं है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार टून्स, रफ्त्तार वेबस्टोरिएस, रफ़्तार ट्रेवल स्टोरीज

Advertisementspot_img

Also Read:

कुलदीप यादव का ग्रैंड रिसेप्शन आज, CM योगी समेत दिग्गजों का होगा जमावड़ा; जानिए वेज मेन्यू से लेकर स्नैक्स और ड्रिंक्स में क्या-क्या रहेगा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में आयोजित होने जा...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵