नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महिलाओं को अक्सर हेयर फॉल की समस्या लगी रहती है चेहरे की पूरी खूबसूरती बालों से ही होती है। अगर आपके बाल भी रोजाना झड़ रहे हैं, तो आपको सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हेयर केयर पर ध्यान न देने की वजह से बालों के झड़ने की समस्या होती है। अगर आप अपने बालों पर ध्यान दें तो बालों के झड़ने की समस्या खत्म हो सकती है। आपके बालों के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना है, बल्कि सरसों के तेल के इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या दूर हो जाएगी।
ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर
अगर आप रोजाना अपने बालों में सरसों का तेल लगाएं तो जड़ों को पोषण मिलेगा और बाल मजबूत होंगे। अगर आपके बाल पतले हैं तो घने और शाइनी बन जाएंगे। आपको अपने बालों में सरसों के तेल से मसाज करना है इस तरह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा।
जड़ से मजबूत
सरसों का तेल इस्तेमाल करने से बाल जड़ से मजबूत हो जाएंगे और हेयर फॉल की समस्या भी नहीं होगी। सरसों के तेल में ओमेगा 3, ओमेगा 6 फैटी एसिड, विटामिन ई, जिंक, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हेयर फॉल को रोकते हैं।
हाइड्रेशन
अगर आप सरसों का तेल इस्तेमाल करें तो बालों को हाइड्रेट कर सकते हैं। इस तरह से आपके बाल मुलायम और चमकदार बन जाएंगे। बालों में सरसों का तेल लगाना नेचुरल कंडीशनिंग का काम करता है।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




